फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मकान पर कब्जे को लेकर खैर नगर में तनातनी

मकान पर कब्जे को लेकर खैर नगर में तनातनी

Mon, 12 Feb 2018 03:16 AM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 03:16 AM IST
विज्ञापन
मकान पर कब्जे को लेकर खैर नगर में तनातनी
मेरठ। कोर्ट के आदेश पर खैरनगर में पुलिस द्वारा खाली कराए गए मकान और दुकानों को लेकर दोनों पक्ष रविवार देर रात फिर से आमने-सामने आ गए। दोनों में हाथापाई हो गई। हवाई फायरिंग और पथराव का भी शोर मच गया। कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सात फरवरी को कोर्ट के आदेश पर खैरनगर में चार दुकानें और पांच मकानों से अवैध कब्जा हटाकर मालिक को काबिज किया गया था। रविवार रात इसी को लेकर दोनों पक्षाें में विवाद हो गया। हाथापाई हो गई। खैरनगर चौराहे पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। सूचना पर देहली गेट सहित आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार काबिज पक्ष का आरोप था कि दूसरे पक्ष के लोगों ने फिर से मकान और दुकान पर कब्जे की कोशिश की। मना करने पर हमला कर दिया। उधर दूसरा पक्ष भी काबिज पक्ष पर कई आरोप लगा रहा था।
विज्ञापन

एसओ विजय गुप्ता ने बताया कि खाली कराई गई दुकानों पर फिर से कब्जे को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों को समझाबुझाकर शांत कर दिया गया है। कोर्ट के आदेश पर कब्जे हटाए गए थे। यदि किसी ने कब्जे का प्रयास किया या माहौल खराब करने की कोशिश की तो पुलिस सख्ती से निपटेगी। पथराव और हवाई फायरिंग नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बातें:
सात फरवरी को खाली कराए गए मकान दुकानों को लेकर तनातनी
पथराव, फायरिंग का भी शोर मचा, कई थानों की पुलिस पहुंची
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed