{"_id":"5a53de6b4f1c1b35338b7438","slug":"71515445867-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएन कालेज में छात्र संघ कार्यालय में तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीएन कालेज में छात्र संघ कार्यालय में तोड़फोड़
Updated Tue, 09 Jan 2018 02:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। डीएन कॉलेज के छात्र संघ कक्ष में तोड़फोड़ कर दी गई। कक्ष में रखा फर्नीचर पलट दिया गया। सोमवार को कक्ष खुलने पर इसका पता चला। पुलिस ने कॉलेज पहुंचकर छात्रों से जानकारी ली। इस प्रकरण में मामला दर्ज नहीं कराया गया है।
छात्र संघ कोषाध्यक्ष रविंद्र सिंह ने बताया कि कॉलेज प्रशासन ने परिसर में छात्र संघ के लिए कार्यालय दिया है। सोमवार सुबह जब संघ पदाधिकारियों ने कार्यालय खोला तो मेज, कुर्सियां पलटी हुई थी। टेबल का कांच टूटा हुआ था। अन्य सामान भी क्षतिग्रस्त था। छात्रों के अनुसार कमरे के दरवाजे पर ताला ठीकठाक लगा हुआ था लेकिन देखने में लगा कि उसे तोड़ने का प्रयास भी किया गया था।
छात्र नेताओं ने तभी कॉलेज स्टाफ और पुलिस को इसकी सूचना दी। उधर, देहली गेट थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। छात्र संघ पदाधिकारियों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। एसओ देहली गेट विजय गुप्ता ने बताया कि पुलिस मौके पर गई थी। कॉलेज प्राचार्या से बात की गई। लेकिन उन्होंने किसी भी घटना से इंकार किया है। छात्र संघ या कॉलेज स्तर पर इस संबंध में कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई गई, इसलिए कोई मामला नहीं लिखा गया है।
विज्ञापन
- पुलिस पहुंची, छात्र संघ पदाधिकारियों ने की कार्रवाई की मांग