{"_id":"59f6435d4f1c1b59678b8729","slug":"71509311325-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजीत की लाश के पास गाड़ी में बैठा रहा था हत्यारोपी मानव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नवजीत की लाश के पास गाड़ी में बैठा रहा था हत्यारोपी मानव
Updated Mon, 30 Oct 2017 02:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवजीत की लाश के पास गाड़ी में बैठा रहा था हत्यारोपी मानव
मेरठ। दीवान पब्लिक स्कूल इंटरनेशनल की कोऑर्डिनेटर नवजीत हत्याकांड का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। नवजीत के हत्यारोपी पति मानव के दो नामजद दोस्तों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि मानव अभी तक हत्थे नहीं चढ़ा है।
एसपी सिटी मान सिंह चौहान और सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया ने प्रेस वार्ता में बताया कि इस घटना में नामजद ब्रह्मपुरी निवासी प्रवीण कुमार और उसके रिश्तेदार हिमांशु को गिरफ्तार किया है। बकौल एसपी सिटी घटना से चार दिन पूर्व इंद्रानगर में अचल गुप्ता और शिवकुमार के लड़कों में झगड़ा हुआ था। मामला थाने तक पहुंचा था। मानव और उसके साथी दोनों पक्षों में सुलह के प्रयास में लगे थे। इसी को लेकर बृहस्पतिवार रात मानव, प्रवीण, हिमांशु ,बंटी, अभिषेक, विभोर और ईलू अचल के घर मीटिंग करने के लिए जमा हुए थे। बाद में प्रवीण अपनी कार से हिमांशु, अभिषेक और बंटी के साथ वहां से निकल गया था।
गली के मोड़ पर हुआ नवजीत से विवाद
एसपी सिटी के अनुसार इंद्रा नगर की गली के मोड़ पर प्रवीण और मानव की पत्नी नवजीत की कार आमने- सामने आ गई थीं। गाड़ी हटाने को लेकर नवजीत की प्रवीण से बहस हो गई। वह उसकी कार के पहिये की हवा निकालने लगी, तो प्रवीण अपनी कार पीछे करने लगा। इसी बीच अचल के घर से लौट रहा मानव का दोस्त विभोर उर्फ छोटू भी वहां पहुंच गया। उसने मानव को फोन कर बताया तो मानव और ईलू तुरंत वहां पहुुंच गए थे।
विज्ञापन
तू नहीं मानेगी, ये ले ठांय ठांय ठांय
प्रवीण ने पुलिस को बताया कि वहां पहुंचे मानव की नवजोत के साथ तू तड़ाक और तीखी झड़प हो गई थी। मानव ने नवजोत से कहा कि सुधर जा, तो नवजोत ने भी कहा कि बदतमीजी मत करो। नवजीत गुस्से में बड़बड़ाते हुए अपनी कार हटाने लगी। लेकिन इस बीच भी दोनों में बहस होती रही। तभी मानव तैश में आया और उसने नवजोत से कहा कि तू नहीं मानेगी, इसके बाद पिस्टल निकाली और ड्राइविंग सीट पर बैठी नवजोत पर गोलियां बरसा दी थीं।
नहीं देखा कहां लग रही हैं गोलियां
पुलिस के अनुसार प्रवीण ने बताया है कि मानव शराब के नशे में था। उसने नवजीत पर एक के बाद एक कईं गोलियां दागीं। लेकिन नहीं देखा कि गोली कहां लग रही हैं। नवजोत ने ड्राइविंग सीट पर ही दम तोड़ दिया था। उसकी हत्या करने के बाद भी मानव कार में नवजीत के शव के पास आगे की सीट पर काफी देर तक बैठा रहा था। बाकी सब लोग वहां से भाग गए थे।
दो नए नाम प्रकाश में आए
पुलिस के अनुसार प्रवीण से पूछताछ और बयान के आधार पर इस केस में अब बंटी और हिमांशु दो नए नाम प्रकाश में आए हैं। इन्हें विवेचना में शामिल कर लिया है। नवजीत के परिजनों की ओर से मानव सहित छह नामजद और एक अज्ञात में मामला दर्ज कराया गया था।
सही जानकारी तो मानव देगा
एसपी सिटी मान सिंह चौहान के अनुसार नामजद प्रवीण से पूछताछ और उसके बयान के आधार पर ही इस केस का खुलासा किया है। नामजद और प्रकाश में आए लोगों का घटना में क्या रोल है, इन सबकी सही जानकारी मुख्य हत्यारोपी मानव की गिरफ्तारी के बाद ही मिलेगी। उसकी गिरफ्तारी को तीन टीमें लगी हैं।