फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   डांस देख रहे युवक पर जानलेवा हमला

डांस देख रहे युवक पर जानलेवा हमला

Sun, 16 Jul 2017 01:31 AM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
डांस देख रहे युवक पर जानलेवा हमला
मेरठ। लिसाड़ी गेट में शनिवार दोपहर शादी समारोह में तमंचे पर डिस्को करने वाले एक दर्जन युवकों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन

लिसाड़ी गेट क्षेत्र के गड्ढे वाली मस्जिद के पास रहने वाले समीर पुत्र मुबारक की शनिवार दोपहर शादी थी। इस दौरान एक दर्जन युवक तमंचा लेकर डीजे पर डांस कर रहे थे। पड़ोसी शोएब डांस देख रहा था। डांस करते समय तमंचा नीचे गिर गया। जिसे शोएब ने उठा लिया। इस पर युवकों ने शोएब को पीट दिया। शोएब जान बचाकर अपने घर में घुस गया। पीछे से आरोपी भी घर में घुस गए और उस पर फावड़े से हमला बोल दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल शोएब को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शोएब के सिर में 14 टांके आए हैं। पिलोखड़ी चौकी इंचार्ज के अनुसार तहरीर के आधार पर आरोपी कल्लू, भूरा व बबलू आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

150 लोगों के पैसे लेकर फरार
मेरठ। थाना लिसाड़ी गेट अंतर्गत चमड़ा पैठ पर राशिद उर्फ मामा रहता है। राशिद ने कॉलोनी के करीब 150 लोगों की लाखों रुपये की कमेटी डाली हुई थी। आरोप है कि शनिवार को राशिद लाखों रुपये लेकर फरार हो गया। कॉलोनी के यासीन, महताब, फि रोज, नईम, फु रकान, जमशेद, अरबाज आदि राशिद के घर पहुंचे तो पता चला कि राशिद ने अपना घर भी बेच दिया। जिस पर लोगों ने हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। पीड़ित लोगों ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed