फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कटान के लिए ले जायी जा रही गाय पकड़ी, हंगामा

कटान के लिए ले जायी जा रही गाय पकड़ी, हंगामा

Wed, 12 Jul 2017 07:46 PM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 07:46 PM IST
विज्ञापन
कटान के लिए ले जायी जा रही गाय पकड़ी, हंगामा
मेरठ। छीपी टैंक पर शिव चौक के पास शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने बुधवार दोपहर टाटा मैजिक गाड़ी में जा रही गाय पकड़कर हंगामा कर दिया। इस दौरान एक आरोपी गाड़ी से कूदकर फरार हो गया। जबकि शिव सैनिकों ने चालक को दबोच लिया। शिव सेना के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर ने चालक से उसका नाम पूछा तो पहले उसने राजा और फिर असलम बताया। जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने उसकी धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया। शिवसैनिकों के अनुसार गाय के सींग टूटे हुए थे और उसके मुंह के पास से खून निकल रहा था। शिव सैनिकों ने थाने पहुंचकर हंगामा कर दिया कि गाय को कटान के लिए ले जाया जा रहा था। इंस्पेक्टर सिविल लाइन के अनुसार तहरीर के आधार पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। हंगामा करने वालों में अवधेश, शिवम, राजू, आकाश, मनीष, अवनीश, मनमोहन आदि शिवसैनिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed