{"_id":"5c50b774bdec22739950bf29","slug":"61548793716-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह से बेटी का कोई सुराग नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन माह से बेटी का कोई सुराग नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा। तीन माह पहले एक गांव से लापता हुई किशोरी के मामले में पीड़ित परिजनों ने दूसरे समुदाय के लोगों पर अपहरण करने का आरोप लगाया था। जिसमें पुलिस ने दो आरोपियों को जेल भेज दिया। हालांकि तीन माह बाद भी किशोरी का सुराग नहीं लग सका है।
क्षेत्र के एक गांव में तीन माह पहले सुबहमें एक किशोरी घर से लापता हो गई थी। जिसमें परिजनों ने पहले अपने गांव एवं फफूंडा समेत दूसरे समुदाय के तीन लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था। जिसमें पुलिस ने पहले ही दो आरोपियों को जेल भेज दिया। हालांकि तीन माह बाद भी पुलिस किशोरी को बरामद करने में नाकाम साबित हुई है। जिसको लेकर मंगलवार को पीड़ित परिजन थाने पहुंचे तथा बेटी की सकुशल बरामदगी की मांग की। पीड़ित परिवार का आरोप है कि सरकार महिला संबंधी अपराध को नियंत्रण करने का दावा कर रही है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष सोमनाथ राय ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। किशोरी की तलाश जारी है।