{"_id":"5bb13be7867a557fe67e2dc4","slug":"61538341863-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाई बोले अराजकता बर्दाश्त नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपाई बोले अराजकता बर्दाश्त नहीं
Updated Mon, 01 Oct 2018 02:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपाई बोले, अराजकता बर्दाश्त नहीं
मेरठ। लिसाड़ी गांव में भाजपा नेता चरण सिंह लिसाड़ी के घर पर हुए हमले के मामले में भाजपाइयों ने एसएसपी से कहा कि अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दो दिन बीतने पर पुलिस सिर्फ एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
शुक्रवार को लिसाड़ी गांव मे मोहम्मद फिरोज ने एक दर्जन साथियों के साथ मिलकर भाजपा नेता चरण सिंह लिसाड़ी के बेटों के साथ मारपीट करते हुए तोड़फोड़ करते हुए फायरिंग की थी। रविवार को भाजपा के महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, कमलदत्त शर्मा, संजय त्रिपाठी, विवेक रस्तोगी, वीर सिंह कर्दम, सुशील प्रजापति, पूर्व पार्षद ऋषिपाल व अन्य कार्यकर्ता एसएसपी आवास पर एसएसपी से मिले। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि चरण सिंह लिसाड़ी पार्टी के स्थापित नेता है। यदि उनके घर में भी दूसरे समुदाय के लोग घुसकर अराजकता करेंगे तो फिर अन्य लोगों को तो घर छोड़कर जाना पड़ेगा। 48 घंटे में एक आरोपी ही गिरफ्तार हुआ है। फरार आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। एसएसपी अखिलेश कुमार ने कहा कि फरार आरोपियों के घर पर दबिश दी जा रही है।
सफाई कर्मचारी नेता भी आए समर्थन में
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी नेता सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे। सफाई कर्मचारी नेता कैलाश चंदोला ने डॉ. चरण सिंह लिसाड़ी को पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इनके साथ सतीश वैद, अनिल जैनवाल, दीपक मनोठिया, विनय वाल्मीकि, लोकेश महरोल, मुकेश महरोल, सुंदर लाल भुरंडा, मयंक विद्यार्थी, कपिल, विनोद, प्रमोद वाल्मीकि, राजकुमार, नरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
सपा विधायक पर गलत पैरवी का आरोप
भाजपा नेताओं ने एसएसपी से कहा कि लालकुर्ती में महिलाओं से छेड़छाड़ की गई थी। पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर आरोपियों को जेल भेज दिया था। इस मामले में सपा विधायक रफीक अंसारी गलत लोगों की पैरवी कर रहे हैं। लालकुर्ती में कुछ असामाजिक तत्व अभद्रता कर दुर्व्यवहार करते हैं। इस मामले में शनिवार को सपा विधायक एसएसपी से मिले थे और कहा था कि महिलाओं से छेड़छाड़ नहीं हुई। एसएसपी ने कहा कि पुलिस निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई कर रही है।