फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सेक्स रेकेट में गेस्ट हाउस मालिक की हत्या

सेक्स रेकेट में गेस्ट हाउस मालिक की हत्या

Tue, 05 Jun 2018 02:01 AM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
सेक्स रेकेट में गेस्ट हाउस मालिक की हत्या
मेरठ। मेहरचंद कसाना की हत्या अय्याशी के लिए कमरा न देने पर की गई थी। पुलिस का दावा कि दो युवक एक युवती को लेकर गेस्ट हाउस में पहुंचे थे। मेहरचंद के कमरा देने से इनकार किया तो उनमें झगड़ा हो गया। इसके बाद दोनों युवक गेस्ट हाउस से चले गए, लेकिन आधे घंटे बाद फिर आए और मेहरचंद की धारदार हथियार से हत्या कर दी।
विज्ञापन

परतापुर थाने के पास शनिवार को कसाना गेस्ट हाउस मालिक मेहरचंद कसाना की हत्या हुई थी। बताया गया था कि सन 2011 में मेहरचंद की बेटे बसपा नेता संजय गुर्जर की हत्या हुई थी। जिसमें मेहरचंद के बेटे अजय और सौरभ गुर्जर चश्मदीद गवाह हैं। आरोप था कि गवाही से रोकने के लिए कुख्यात बदन सिंह बद्दो ने मेहरचंद की शूटर द्वारा गोलियां मारकर हत्या कराई है। रविवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामला पलट गया। खुलासा हुआ कि पीएम रिपोर्ट में गोली लगने की बात नहीं आई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गेस्ट हाउस में घटना के दिन दो युवक एक लड़की को लेकर पहुंचे। लड़की को गेस्ट हाउस के बाहर खड़ी कर युवकों ने 11 सौ रुपये में कमरा नंबर-3 बुक किया। उसके बाद दोनों युवक लड़की को पहुंचे तो मेहरचंद ने आपत्ति जताई। जिसमें मेहरचंद और युवकों में कहासुनी हो गई। युवक भुगतने की धमकी देकर वहां से चले गए। करीब आधे घंटे बाद दोनों युवक बाइक से पहुंचे और मेहरचंद की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृपाण और पंच से किया हमला
पुलिस के मुताबिक एक युवक पर कृपाण थी और दूसरे युवक पर पंच था। दोनों युवकों ने मेहरचंद को पीटा और फिर जानलेवा हमला बोला। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट को देखने के बाद अनुमान लगाया कि मेहरचंद पर हमला कृपाण और पंच से हुआ है। दोनों युवक लोकल के बताए हैं। यह कहानी चश्मदीद हर्ष और विकास द्वारा बताई गई है। क्योंकि वारदात के वक्त दोनों गेस्ट हाउस में मेहरचंद के साथ थे।

मुकदमे की थ्योरी झूठी निकली
एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया है कि मुकदमे की थ्योरी झूठी है। मेहरचंद के बेटे अजय ने लिखवाया था कि गवाही से रोकने के लिए जेल में बदनसिंह बद्दो ने हत्या कराई है। इसमें पपीत बढ़ला, बबलू, उदयवीर सिंह नेक को भी नामजद कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद से पुलिस ने बताया कि यह कोई साजिश के तहत मर्डर नहीं हुआ।


परिवार की कुंडली खंगाली
पुलिस ने बताया कि संजय गुर्जर की हत्या के बाद परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर भी विवाद है। संजय की पत्नी मायके चली गई थी। इसको लेकर भी पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। हालांकि अभी तक ऐसा विवाद सामने नहीं आया, जोकि सुलझा न जा सके। परिवार के लोगों ने भी साफ कहा कि प्रॉपर्टी को लेकर कोई भी विवाद नहीं है। परिवार एक साथ रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed