{"_id":"5a78be134f1c1bb3208b7962","slug":"61517862419-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दम तोड़ने तक ईंट से करता रहा वार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दम तोड़ने तक ईंट से करता रहा वार
Updated Tue, 06 Feb 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शव को जलाना चाहते थे आरोपी
मेरठ। नौचंदी के पटेल मंडप में हुई टोनी की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। युवक ने पुलिस को बताया कि बीयर की बोतल तोड़ने पर विवाद हुआ था। वे शव को हापुड़ रोड पर एक खोखे में ले जाकर आग लगाना चाहते थे, लेकिन पुलिस की गाड़ी का सायरन की आवाज सुनकर भाग निकले।
एसओ नौचंदी संजय तोमर ने बताया कि 18 जनवरी को खरखौदा क्षेत्र के लोहियानगर निवासी टोनी सैनी पुत्र बाबूराम की नौचंदी थाने के पास पटेल मंडप में ईंट से कुचलकर हत्या कर दी थी। परिजनों ने योगेश, महेश और वेदपाल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। जांच में पता चला कि तीनों युवकों ने हत्या नहीं की। पुलिस को मुखबिर से पता चला कि टोनी की हत्या सलीम उर्फ रिहान और अर्सलान ने की थी। तीन दिन पहले पुलिस ने सलीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सोमवार को पुलिस ने मुख्य हत्यारोपी अर्सलान निवासी इस्लामाबाद थाना लिसाड़ी गेट को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वे बीयर की तीन बोतल पीने के लिए लाए थे। उसके बाद पटेल मंडप में उनका विवाद हो गया। टोनी ने गाली गलौज करते हुए बीयर की बोतल तोड़ दी थी। जिसके बाद टोनी के सिर में ईंट मारी तो वह गिर पड़ा। उसके बाद उसके चेहरे को कुचल दिया था। इस बीच पुलिस की गाड़ी का सायरन सुनकर वे भाग गए। रात में उन्होंने तीन बजे फिर से जाकर देखा तो टोनी मर चुका था।