फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पांच साल के मासूम की अपहरण के बाद हत्या

पांच साल के मासूम की अपहरण के बाद हत्या

Mon, 15 Jan 2018 02:13 AM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
पांच साल के मासूम की अपहरण के बाद हत्या
मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र में रविवार दोपहर घर के बाहर खेल रहे पांच साल के मासूम की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। देर शाम उसकी लाश प्लॉट में पड़ी मिली तो इलाके में हड़कंप मच गया। मासूम की लाश देखकर मां की हालत बिगड़ गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

लिसाड़ी गेट के समर गार्डन सात फुटा रोड पर महबूब उर्फ भूरा परिवार के साथ रहता है। महबूब कपड़ों की फेरी लगाता है। परिवार में पत्नी यास्मीन, सात साल की बेटी महक के अलावा पांच साल का बेटा मन्नान था। रविवार दोपहर मदरसे से आने के बाद करीब तीन बजे मन्नान घर से खेलने के लिए निकल गया। काफी देर तक भी वो घर नहीं लौटा तो मां ने तलाश शुरू कर दी। लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा।
विज्ञापन

देर शाम कुछ बच्चे घर से करीब पांच सौ मीटर दूर डॉक्टर सलीम के मकान के पास खाली प्लॉट में पहुंचे तो वहां पर मन्नान की लाश पड़ी थी। उसकी चप्पल भी पास ही पड़ी थी। शोर मचने पर यास्मीन मौके पर पहुंची तो बेटे की लाश देखकर वो बदहवास हो गई। लोग एकत्र हो गए। सूचना पर महबूब भी पहुंच गया। मासूम का शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला और इंस्पेक्टर राशिद अली जब महबूब के घर पहुंचे तो परिजन कानूनी प्रक्रिया से इंकार करने लगे। बाद में सीओ के समझाने पर पोस्टमार्टम के लिए माने।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ले में तमाम चर्चाएं
डॉग स्क्वाएड ने मौके से सुबूत जुटाने के प्रयास किए। लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। सीओ कोतवाली ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट सोमवार को आएगी, जिसमें मौत का कारण सामने आने के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है। वहीं, मोहल्ले में बच्चे की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। लोगोें का कहना है कि कहीं किसी ने बच्चे के साथ दरिंदगी के बाद तो उसे गला घोंटकर नहीं मार डाला। लोग तंत्र-मंत्र के फेर में भी हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं।

सीसीटीवी फुटेज की तलाश
सीओ दिनेश शुक्ला ने बताया कि बच्चे के शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं हैं। इसलिए प्रारंभिक जांच पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर ही टिकी है। महबूब के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इससे स्पष्ट हो जाएगा कि बच्चा प्लॉट के पास खुद पहुंचा या फिर उसे कोई अगवा करके ले गया था।
- दोपहर को घर के बाहर खेल रहा था, देर शाम प्लॉट में पड़ी मिली लाश
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed