{"_id":"5a4bf1b34f1c1b502b8b7f0c","slug":"61514926515-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मासूम
Updated Wed, 03 Jan 2018 02:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, परिजनों पर ही केस
मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र की एक बस्ती में दस साल की बच्ची से एक युवक ने दुष्कर्म की कोशिश कर दी। आरोप है कि मौके पर पहुंचे बच्ची के परिजनों को विरोध करने पर पीटा गया। सदर बाजार पुलिस ने भी कार्रवाई करने के बजाया दोनों पक्षों पर मारपीट का केस दर्ज कर पल्ला झाड़ लिया। इसकों लेकर पीड़ित परिवार में आक्रोश है।
आरोप है कि क्षेत्रीय निवासी एक युवक ने बच्ची को बहला फुसलाकर एक खंडहर पड़े मकान में ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया। जिस पर आरोपी ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। आरोपी व उसके साथियों ने बच्ची के परिजनों की पिटाई की, जिसमें महिलाओं को भी चोटें आईं।
सूचना पर पहुंची सदर बाजार पुलिस आरोपी और बच्ची के परिजनों को थाने ले गई। दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को जमानत पर छोड़ा गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस ने तहरीर बदलवाकर मारपीट में दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया है। पीड़ित परिवार ने सदर थाने में हंगामा भी किया।
विज्ञापन
आखिर किसका दबाव था
थाने में पीड़ित परिवार पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते रहे। लेकिन पुलिस खामोश रही। पीड़ितों ने कहा कि पुलिस एक नेता के दबाव में है। इससे पहले मामले तूल पकड़ता कि पुलिस ने महिलाओं को वहां से चलता कर दिया। पुलिस के सामने महिला के आरोप लगाने की वीडियो भी वायरल हो गई है।
मामला मारपीट का
कार्यवाहक थानाध्यक्ष सदर बाजार चंदगी राम यादव का कहना है कि थाने में महिलाएं जो आरोप लगा रही थीं, वह गलत हैं। मामला मारपीट का था। जिसमें दोनों पक्षों पर कार्रवाई हुई है। मारपीट की तहरीर आई थी, जिसमें कार्रवाई की गई है।