फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   लिसाड़ीगेट की खबर

लिसाड़ीगेट की खबर

Fri, 01 Dec 2017 02:18 AM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
लिसाड़ीगेट की खबर
हापुड़ की युवती से लूटपाट, आरोपी धरा
विज्ञापन

मेरठ। हापुड़ के असोड़ा निवासी मुस्कान पुत्री गुलेशर बुधवार शाम लिसाड़ीगेट में अपनी रिश्तेदारी में आ रही थी। एल ब्लॉक के पास से युवती एक ऑटो में बैठ गई। जाकिर कॉलोनी के पास ऑटो चालक और दो अन्य युवकों ने बदसलूकी करनी शुरू कर दी। इस बीच ऑटो में बैठे दो युवकों ने युवती के कुंडल व पर्स झपट लिया और उसे नीचे उतार भागने लगे। इस पर पीड़िता ने अपने मोबाइल से ऑटो के फोटो खींच लिए। पीड़िता ने लिसाड़ीगेट थाने में फोटो देते हुए तहरीर दी। बृहस्पतिवार को यूपी 100 की गाड़ी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने फोटो के आधार पर ऑटो को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि मौके से एक आरोपी आजाद निवासी पीपली खेड़ा थाना खरखौदा को पकड़ा है। वहीं फरार आसिफ और सलमान की तलाश की जा रही है। इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट राशिद अली का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आजाद ने बताया कि वह शाम या रात के समय ऑटो में महिलाओं को बैठाकर उनसे लूटपाट करते थे। यह गिरोह दस से अधिक लूटपाट की घटनाओं का अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed