फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   प्रशासनिक अफसर की पत्नी ने डॉक्टर को दी धमकी

प्रशासनिक अफसर की पत्नी ने डॉक्टर को दी धमकी

Sun, 28 Apr 2019 03:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 03:11 AM IST
विज्ञापन
प्रशासनिक अफसर की पत्नी ने डॉक्टर को दी धमकी
- पीड़ित चिकित्सक ने एसएसपी कार्यालय पर शिकायती पत्र देकर की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। शहर के एक प्रतिष्ठित डॉक्टर ने एक प्रशासनिक अफसर की पत्नी पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। डॉक्टर ने एसएसपी से न्यायोचित कार्रवाई की मांग की है।

प्राइवेट प्रेक्टिस करने वाले डॉ. राजकुमार बजाज ने बताया है कि कुछ समय पहले उन्होंने एक प्रशासनिक अफसर का इलाज शुरू किया। उन्होंने बताया है कि 13 दिसंबर 2018 को प्रशासनिक अधिकारी की पत्नी ने उन्हें फोन कर घर बुलाया। वह जब घर पहुंचे तो पता चला कि प्रशासनिक अफसर और उनकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ है। नौबत समझौते तक की आ गई। किसी तरह दोनों के बीच समझौता हुआ। इस दौरान तय हुआ कि अब से हर माह प्रशासनिक अफसर की पत्नी को खर्चे के रूप में 50 हजार रुपये देंगे। दोनों पक्षों में इसको लेकर सहमति भी बन गई। डॉ. बजाज ने बताया कि 14 अप्रैल 2019 को उनके पास फिर एक बार प्रशासनिक अफसर की पत्नी का फोन आया। इस बार भी उन्होंने उन्हें घर बुुला लिया। वह घर पहुंचे तो महिला ने बच्चों के एडमिशन की फीस जमा कराने की बात कहीं। इसलिए उन्हें 50 हजार से अतिरिक्त कुछ पैसे की जरूरत है। वह वहां से चले गए और प्रशासनिक अफसर से बात की। उन्होंने बताया कि वह पहले ही 50 हजार के अतिरिक्त 27 हजार रुपये अलग से बच्चों के लिए दे चुके हैं। दो दिन बाद जब वह महिला से मिलने पहुंचे और उन्हें इस बात की जानकारी दी तो आरोप है कि महिला अभद्रता पर उतर आयीं। उन्होंने गालीगलौज करते हुए मुझे ही झूठे मुकदमे फंसाने की धमकी दे दी। वह वहां से लौट गए। 19 अप्रैल तक वह लगातार उन्हें गालीगलौज भरे मेसेज भेजती रहीं और फोन भी किए। लेकिन उन्होंने किसी भी मेसेज का जवाब नहीं दिया। अब जिस तरह का माहौल बन रहा है, उसके बाद ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उनके सम्मान को खत्म करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। उन्होंने एसएसपी से न्याय की मांग की है। एसएसपी ने मेडिकल पुलिस को जांच के बाद कार्रवाई करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed