फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नशे और जुए की लत ने बनाया चोर

नशे और जुए की लत ने बनाया चोर

Sat, 30 Mar 2019 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
नशे और जुए की लत ने बनाया चोर
- नौचंदी पुलिस ने सेंट्रल मार्किट से चार को लिया हिरासत में
विज्ञापन

- ढबाईनगर में तीन दिन पूर्व हुई चोरी का माल भी किया बरामद
मेरठ। नौचंदी पुलिस ने तीन दिन पूर्व ढबाईनगर में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए इन लोगों के पास से चोरी का काफी माल बरामद हुआ है। पुलिस का दावा है कि नशे और जुआ खेलने की लत को पूरा करने के लिए चारो आरोपी चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।

पुलिस लाइन में पत्रकारवार्ता के दौरान एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात नौचंदी पुलिस ने गश्त के दौरान आरटीओ रोड से सेंट्रल मार्केट की ओर जा रहे एक ई-रिक्शा पर सवार कुछ लोगों को रोका। इस दौरान दो युवक फरार हो गए, जबकि उनके चार साथियों को पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से नकदी, कीमती सामान के अलावा एक तमंचा और चार कारतूस भी बरामद हो गए। पुलिस सभी को थाने ले आई। युवकों की पहचान रागिब उर्फ टमाटर पुत्र नसीब निवासी लिसाड़ीगेट, इरशाद पुत्र हाजी अकबर, नाजिम उर्फ गुड्डू पुत्र नईम, शहजाद उर्फ लूली पुत्र अफजाल निवासीगण ढबाईनगर थाना नौचंदी के रूप में हुई है। सीओ सिविल लाइन हरि मोहन सिंह के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि दो दिन पहले उन्होंने ढबाई नगर में शमशाद, कलुआ और अलाउद्दीन के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। यह सामान उसी चोरी का है, जिसे वह ठिकाने लगाने जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के नौ मोबाइल, दो जोड़ी चांदी की पायल, दो अंगूठी, दो सोने की लॉन्ग बरामद की है। एसपी सिटी ने बताया कि चारो युवक नशे के आदि हैं। नशे और जुए की लत को पूरा करने के लिए वह छत के रास्ते घरों में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। उनके फरार साथियों की पहचान इमरान पुत्र असलम निवासी ढबाईनगर और दिलशाद पुत्र शौकत निवासी समयपुर थाना मुंडाली के रूप में हुई है। जल्द उन्हें भी दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed