फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पीओपी में छिपाकर लायी लाखों की शराब पकड़ी

पीओपी में छिपाकर लायी लाखों की शराब पकड़ी

Wed, 20 Mar 2019 02:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
पीओपी में छिपाकर लायी लाखों की शराब पकड़ी
- मलियाना के पास आबकारी टीम ने की कार्रवाई, चालक फरार
विज्ञापन

- क्लीनर हिरासत में, 45 लाख बताई जा रही शराब की कीमत
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
टीपी नगर थाना पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार को पीओपी (प्लास्टर ऑफ पेरिस) के कट्टों के बीच में छिपाकर लाई गई लाखों की शराब पकड़ ली। यह शराब होली पर बाजार में खपाने के लिए लाई जा रही थी। कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक फरार हो गया। जबकि क्लीनर को टीम ने हिरासत में ले लिया। पकड़ी गई शराब की कीमत 45 लाख रुपये बताई जा रही है।
आबकारी विभाग की टीम को मंगलवार सुबह सूचना मिली कि हरियाणा से तस्करी कर काफी मात्रा में शराब लाई जा रही है। इसके बाद हरकत में आई टीम ने पुलिस के साथ मिलकर बागपत रोड पर मलियाना के पास एक 10 टायरा ट्रक को रुकवा लिया। ट्रक तिरपाल से ढका था। जैसे ही इंस्पेक्टर टीपीनगर प्रमोद कुमार गौतम व आबकारी निरीक्षक धर्मेन्द्र वर्मा ने तिरपाल हटाने को कहा तो चालक ने भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर टीम को पीओपी के कट्टों के पीछे छिपाकर रखी गई शराब की बड़ी खेप हाथ लगी। पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम हरियाणा कुरुक्षेत्र निवासी सोनू पुत्र सरजू बताया। जबकि उसने साथी की पहचान हरियाणा कुरुक्षेत्र निवासी मनीष के रूप में की। वह बाइक पर ट्रक के आगे चल रहा था।
विज्ञापन

आबकारी ने जब्त की बिलटी
आबकारी निरीक्षक धर्मेन्द्र वर्मा ने बताया कि टीम ने जब ट्रक रुकवाकर तलाशी लेने की बात कही तो चालक ट्रक के अंदर रखी पीओपी के कट्टों की बिलटी दिखाने लगा। एकबारगी टीम को उसकी बात पर विश्वास भी हो गया। लेकिन दूसरे ही पल टीम ने तलाशी का मन बना लिया और शराब पकड़ ली। इसके बाद बिलटी को भी जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई
जिला आबकारी अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि सटीक मुखबिरी के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। इंपीरियल ब्लू कंपनी की कुल 553 पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद हुई है। इसमें 35 पेटी बोतल, 224 पेटी अद्धा और 294 पेटी पव्वे हैं। बाजार में इस शराब की कीमत करीब 45 लाख है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed