{"_id":"5c5def13bdec22578f2a9492","slug":"51549659923-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड पेशकार के शव की तलाश में मवाना पहुंची टीपीनगर पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर्ड पेशकार के शव की तलाश में मवाना पहुंची टीपीनगर पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहात के भी ध्यानार्थ...
- सर्च ऑपरेशन के दौरान महिला का शव मिलने से सनसनी
- रिटायर्ड पेशकार का शव तलाश में लगी हुई है मेरठ पुलिस
- आरोपी समधी की निशानदेही पर चलाया था सर्च ऑपरेशन
फोटो
मेरठ/मवाना।
रिटायर्ड पेशकार सुखवीर सिंह के शव ढूंढते-ढूंढते सीओ ब्रह्मपुरी और टीपीनगर थाने की पुलिस को शुक्रवार शाम हो गई। सुखवीर का शव नहीं मिला, लेकिन एक महिला का शव पुलिस को नहर में किनारे झाड़ी में फंसा हुआ मिल गया। जिससे सनसनी फैल गई। महिला की शिनाख्त नहीं हुई। अब पुलिस इसकी भी जांच करने में जुट गई। वहीं, पुलिस ने हत्या के मामले में सुखवीर की पुत्रवधू रानी को भी गिरफ्तार कर लिया।
टीपीनगर थानाक्षेत्र के देवलोक कॉलोनी निवासी रिटायर्ड पेशकार सुखवीर सिंह का अपहरण कर लिया गया था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद ली तो सुखवीर के समधी को हिरासत में लिया है। समधी ने अपहरण के दो घंटे बाद ही सुखवीर सिंह की हत्या करना कबूला किया और शव को मवाना में नहर में फेंकने की बात कहीं थी। शुक्रवार को सीओ ब्रह्मपुरी हरिमोहन सिंह, एसआई राजदेव पूनिया और मवाना थाना प्रभारी अशोक कुमार, एसएसआई पंकज शर्मा के साथ कूड़ी कमालपुर की नहर पर पहुंचे।
हत्यारोपी समधी महेश की निशानदेही पर नहर में सुखवीर के शव को तलाशा गया। पुलिस के साथ सुखवीर का बेटा आशीष व अन्य परिजनों भी शव की तलाश कर रहे थे। देर शाम तक पुलिस नहर किनारे शव खोजती रही, लेकिन शव नहीं मिल सका। शव को तलाश पुलिस फोर्स नहर के पटरी पर परीक्षितगढ़ तक पहुंच गए थे। जहां पर लोधीपुर अनुपशहर शाखा के पास एक महिला का शव मिला है। पुलिस ने शव नहर से निकाला और पोस्टमार्टम हाउस भेजा।
विज्ञापन
पुत्रवधू भी हुई गिरफ्तार
सुखवीर की हत्या के मामले में उसकी पुत्रवधू रानी को भी टीपीनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में समधी आरोपी महेश ने आरोप लगाया कि सुखवीर उसकी पुत्री पर गलत नियत रखता था। बेटी ने पति से इसकी शिकायत की थी, लेकिन उसने उसको डांटकर मुंह बंद कर दिया था। इसकी जानकारी लगने पर महेश ने अपने गांव जैनपुर निवासी विजयपाल और सतवीर के साथ मिलकर सुखवीर की हत्या की। हत्या से पहले उसको मवाना नहर पर बुलाकर शराब पिलाई। उसके बाद तीनों ने मफलर से गला घोंटकर हत्या की और फिर नहर में शव को फेंका था। फरार दोनों आरोपियों की तलाश में जारी है।
हमें भी दे गए एक आफत
कोर्ट के रिटायर्ड पेशकार सुखवीर सिंह के शव तलाश समय महिला का शव मिला। इसकी जानकारी जैसे ही परीक्षितगढ़ पुलिस को दी गई। उन्होंने कहा कि हमें भी एक आफत दे गए है। परीक्षितगढ़ थाने में पुलिस वालों में चर्चा थी कि टीपीनगर पुलिस के सामने शव बरामद करना मुसीबत बना हुआ है। उनको शव तो मिला नहीं पर हमें भी एक टेंशन लेकर चले गए है। महिला के शव की पहचान करने के लिए परीक्षितगढ़ पुलिस ने वायरलेस सेट से थानों में सूचना फ्लैश कर दी। लेकिन सवाल उठता कि आखिर यह महिला कौन और उसकी कैसे मौत हुई। इसकी कोई गुमशुदगी किसी थाने में दर्ज है या नहीं। इसको लेकर भी पुलिस जांच करने में जुट गई।
आज गोताखोर लगाए जाएंगे
सीओ हरिमोहन सिंह ने बताया कि आरोपी महेश ने हत्या करना कबूल किया है। उसके सुबूत भी पुलिस को मिले है। सुखवीर के शव की तलाश में शनिवार को गोताखोर लगाए जाएंगे। शव को तलाशना बहुत जरूरी है। पुलिस हर हालत में शव बरामद करने का प्रयास करेगी। शनिवार से नहर में सर्च अभियान चलाएंगे। फरार दोनों आरोपियों की भी पुलिस तलाश करने में लगी है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों से भी कई जानकारी लेनी है।