फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एसपी सिटी और एसपी क्राइम को धमकी में खाली हाथ पुलिस

एसपी सिटी और एसपी क्राइम को धमकी में खाली हाथ पुलिस

Mon, 04 Feb 2019 01:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
एसपी सिटी और एसपी क्राइम को धमकी में खाली हाथ पुलिस
सभी केंद्र
विज्ञापन

एसपी सिटी और एसपी क्राइम को धमकी देकर मांगी गई थी पांच लाख की रंगदारी
एएसपी का कहना, टेलीकॉम कंपनी से नहीं मिली रिपोर्ट, एफबी मुख्यालय से संपर्क साधा
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। जिले के दो पुलिस अधिकारियों को धमकी देने के मामले में मेरठ पुलिस 24 घंटे बाद भी खाली हाथ रही। एएसपी सतपाल सिंह के अनुसार रविवार होने के चलते टेलीकॉम कंपनी से डाटा नहीं मिल सका। वहीं, जांच में फेसबुक मुख्यालय को भी पत्र भेजकर रिपोर्ट मांगी गई है।
एसपी क्राइम डॉ. बीपी अशोक और एसपी सिटी रणविजय सिंह को शनिवार सुबह जान से मारने की धमकी देने के साथ ही पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। एएसपी के अनुसार अभी तक की जांच में सामने आया कि दोनों अधिकारियों को यह कॉल एक ही शख्स ने इंटरनेट कॉलिंग के जरिये एक एप के माध्यम से दी। कॉलर ने जिस नंबर को हैक किया वह उज्जैन मध्यप्रदेश का था जबकि इसका इंटरनेशनल कॉलिंग रूट ताजिकिस्तान का सामने आया।
विज्ञापन

मेरठ जोन के मामले खंगाले
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मेरठ जोन के सभी जिलों के ऐसे मामलों को खंगाला जा रहा है, जिनमें इस तरह इंटरनेट कॉलिंग के जरिये धमकी दी गई। ऐसे हैकरों की भी जांच की जा रही जिनमें नाम पुराने मामलों में प्रकाश में आ चुके हैं। इस संबंध में साइबर सेल अलग से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकसद क्या होगा
जांच में बड़ा सवाल यह है कि दोनों अधिकारियों को धमकी देने के पीछे मकसद क्या हो सकता है। एक पुलिस अधिकारी की मानें तो जिस भाषा में कॉलर अधिकारियों को धमकी दे रहा था, उसमें कहीं न कहीं मेरठ की बोली का पुट मिल रहा था। जिसके चलते पुलिस इस प्वाइंट पर भी जांच कर रही है कि इस तरह की धमकी महज सनसनी फैलाने के लिए दी गई या फिर वह सिरफिरा दोनों अधिकारियों को जानता है। क्योंकि दोनों ही पुलिस अधिकारियों को अलग-अलग छह से सात बार कॉल कर गालीगलौज के साथ धमकी दी गई। पूरे प्रकरण में सर्विलांस और साइबर सेल की टीम के साथ एएसपी सतपाल सिंह जांच कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही धमकी देने वाले तक पुलिस पहुंच जाएगी। सतपाल सिंह के अनुसार फेसबुक से भी इंटरनेट कॉल की जा सकती है। इस संबंध में फेसबुक मुख्यालय से भी रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed