फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   लकी ड्रा में कार का लालच देकर ठगी, हंगामा

लकी ड्रा में कार का लालच देकर ठगी, हंगामा

Fri, 23 Mar 2018 01:48 AM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
लकी ड्रा में कार का लालच देकर ठगी, हंगामा
लकी ड्रा में कार का लालच देकर ठगी, हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। लकी ड्रा में कार का लालच देकर कुछ लोगों ने ठगी कर ली। युवती द्वारा डाली गई लॉटरी में कार निकली तो आरोपी धमकी देने लगे। बृहस्पतिवार को पीड़ित महिलाओं ने एसएसपी ऑफिस पर हंगामा कर नारेबाजी की। महिलाओं का आरोप है कि लिसाड़ीगेट पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई नहीं कर रही।

लिसाड़ी गांव निवासी आशा ने पुलिस अफसरों से शिकायत की। आरोप लगाया कि एक साल पहले क्षेत्र के कुछ लोगों ने एक लॉटरी ग्रुप बनाया था। इसमें कहा गया था कि प्रत्येक माह एक हजार रुपये कमेटी में जमा करने होेंगे। यह रकम 12 माह तक लगातार जमा करनी होगी। इसमें अलग-अलग कालोनियों के सौ से अधिक लोगों को जोड़कर प्रतिमाह पैसे वसूले जाने लगे। प्रत्येक माह में एक लॉटरी निक ाली जाएगी। जिसका नाम लाटरी में आएगा। उसे उसके अगले माह की किस्त नहीं जमा करनी होगी। आशा का आरोप है कि उसके नाम पर लॉटरी में ऑल्टो कार निकली थी। 12 मार्च तक कार देने की बात कही गई थी। लेकिन आरोपियों ने कार नहीं दी, बल्कि धमकी देकर फर्जी तरह से फंसाने की साजिश रच रहे हैं। रविवार को वह पैसे मांगने गये तो आरोपियों ने गाली-गलौज कर भगा दिया। एसएसपी ऑफिस पर शिकायत सुन रहे सीओ ने लिसाड़ीगेट इंस्पेक्टर को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस दौरान कमला, सुमन, आशा, राजेश, सरोज, रजनी और अन्य रहीं।
विज्ञापन


खास बातें:
लिसाड़ी गांव की महिलाओं ने एसएसपी ऑफिस पर किया हंगामा
थाना पुलिस पर लगाया कार्रवाई न करने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed