{"_id":"5ab175d54f1c1b00768b6b66","slug":"51521579477-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी समाचार-2","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कचहरी समाचार-2
Updated Wed, 21 Mar 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मेरठ।
परतापुर के सोहरका गांव में चश्मदीद गवाह भोलू और उसकी मां निछत्तर कौर की हत्या की साजिश का मुल्जिम बना सुशील मूंछ का बेटा मंजीत उर्फ टोनी 28 घंटे पुलिस रिमांड पर रहेगा। बुधवार सुबह 12 से बृहस्पतिवार शाम चार बजे तक टोनी पुलिस कस्टडी में रहेगा। पुलिस को अंदेशा कि टोनी तीसरे हत्यारे का नाम बता सकता है।
24 जनवरी को भोलू व निछत्तर कौर की हत्या करने वाले तीन आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे। मुख्य आरोपी मांगे उर्फ विनय जेल चला गया। दूसरा आरोपी विकास जाट मुजफ्फरनगर में एनकाउंटर में मारा गया। जबकि तीसरे आरोपी का दो महीने बाद भी सुराग नहीं लगा। पुलिस ने दोहरे हत्याकांड की साजिश में सुशील मूंछ और उसके बेटे मंजीत उर्फ टोनी समेत दस लोगों को आरोपी बनाया था। पुलिस का मानना है कि सुशील मूंछ का बेटा टोनी तीसरे आरोपी का नाम बता सकता है। टोनी उत्तराखंड पौड़ी गढ़वाल में सेटिंग कर जेल चला गया था। जिसका परतापुर पुलिस ने रिमांड मांगा हुआ था।
मंगलवार को टोनी मेरठ सीजेएम रामानंद के अदालत में पेश हुआ। जिसमें अभियोजन की तरफ से दिनेश त्रिपाठी ने तर्क किया कि टोनी से गहन पूछताछ करनी है। अभियुक्त की तरफ अनिल जंगाला व प्रमोद त्यागी ने तर्क दिया किया कि अभियुक्त से जिला कारागार में न्यायालय की अनुमति से पूछताछ हो चुकी है। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद सीजेएम रामानंद ने 21 तारीख को 12 बजे से 22 तारीख की शाम चार बजे तक टोनी को सशर्त पुलिस अभिरक्षा में दिए जाने का आदेश दिया।