{"_id":"5a29975f4f1c1bce408bba28","slug":"51512675167-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार से नगदी और लूटपाट की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार से नगदी और लूटपाट की
Updated Fri, 08 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार से नगदी और मोबाइल लूटा
दोघट (बागपत)। कान्हड़-पलड़ी मार्ग पर तीन बदमाशों ने तमंचों के बल पर बाइक सवार युवक से नगदी और मोबाइल लूट लिया। इस मामले में थाने में तहरीर नहीं दी।
लूट का शिकार हुआ अमित पलड़ी गांव का रहने वाला है। वह बाइक पर दोघट में किसी कार्य के लिए आया । जब वह दोघट से कान्हड़ होते अपने गांव जा रहा था तो कान्हड़-पलड़ी मार्ग पर पहले से ही खड़े तीन बदमाशों ने तमंचों के बल पर उसे रोक लिया और उससे 16 हजार रुपये की नगदी और मोबाइल लूट लिया। बाद में बदमाश उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घटना के बाद युवक अपने घर पहुंचा और परिजनों को जानकारी दी। दोघट एसओ चितवन कुमार ने बताया मामला अभी संज्ञान में नहीं आया है और न ही कोई तहरीर लेकर आया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।