फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   रिटेल स्टोरकर्मी ने प्रबंधक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

रिटेल स्टोरकर्मी ने प्रबंधक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

Fri, 01 Sep 2017 01:25 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
रिटेल स्टोरकर्मी ने प्रबंधक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
रिटेल स्टोर के प्रबंधक ने कर्मी को छेड़ा, हिरासत में
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्मोदीनगर।
कोतवाली क्षेत्र स्थित एक रिटेल स्टोर की महिला कर्मी ने प्रबंधक पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। महिला कर्मी की शिकायत पर पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में ले लिया। हालांकि घटना के दो घंटे बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

बृहस्पतिवार को हाईवे स्थित एक रिटेल स्टोर की महिला कर्मचारी ने मैनेजर पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। महिला अपने परिजनों के साथ थाने में पहुंच गई और पुलिस से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने रिटेल स्टोर के मैनेजर को हिरासत में ले लिया। महिला और उसके परिजनों ने मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर थाने में हंगामा किया। महिला के अनुसार, आरोपी मैनेजर काफी दिनों से उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा है। उसने कई बार समझाने की कोशिश भी की, लेकिन वह नहीं माना। उधर, मैनेजर का कहना है कि महिलाकर्मी आपसी झगड़े को छेड़छाड़ का रूप दे रही हैै। करीब दो घंटे बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed