{"_id":"59823a9f4f1c1b0a738b456c","slug":"51501706911-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसे बदमाश से भिड़ी रिटायर्ड अफसर की साहसी पत्नी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसे बदमाश से भिड़ी रिटायर्ड अफसर की साहसी पत्नी
Updated Thu, 03 Aug 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। थापर नगर गली नंबर-6 में बुधवार को एक बदमाश ने घर में घुसकर महिला को गोली मारने की धमकी दे दी। महिला भी बेखौफ होकर बोली कि हम गोली से नहीं डरते। महिला के शोर मचाने पर बदमाश फरार हो गया।
पुलिस के मुताबिक थापरनगर में एमईएस (मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस) से रिटायर धर्मपाल सिंह परिवार के साथ रहते हैं। दोपहर को धर्मपाल की पत्नी कृष्णावती, बेटी मीनाक्षी और पुत्रवधू घर पर थे। इसी दौरान एक बदमाश उनके घर में घुस आया। कृष्णावती ने दौड़कर उसे घर के गेट के पास ही रोक लिया। घर में घुसने का कारण पूछा तो बदमाश ने विपिन नाम के व्यक्ति से मिलने की बात कही। महिला ने कहा कि यहां कोई विपिन नाम का व्यक्ति नहीं हैं। तभी बदमाश बोला कि तुम पीछे हटो नहीं तो गोली मार दूंगा। इस पर कृष्णावती डरीं नहीं और साहस दिखाते हुए बोलीं कि मैं भी आर्मी से रिटायर अधिकारी की पत्नी हूं। गोली से नहीं डरती। शोर सुनकर उसकी बेटी और पुत्रवधू वहां पहुंचे तो बदमाश भाग खड़ा हुआ। सूचना पर पहुंची सदर पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
- थापर नगर में दिनदहाड़े घर में घुसकर बोला था, गोली मार दूंगा
- महिला भी बेखौफ होकर बोली, हम भी गोली से नहीं डरते
- महिला की दिलेरी देखकर भागा बदमाश, रिपोर्ट दर्ज