फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   I took the wine to 50 million for elections, two arrested

50 लाख की शराब ले जाते दो आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में उगला हर राज

Tue, 27 Dec 2016 06:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Tue, 27 Dec 2016 06:14 PM IST
विज्ञापन
 I took the wine to 50 million for elections, two arrested
पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

टीपीनगर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने सोमवार को दिल्ली रोड पर शराब से भरा ट्रक पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रक चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। टीपीनगर इंस्पेक्टर सचिन मलिक ने बताया कि सोमवार को सूचना मिली कि दिल्ली की तरफ से शराब से भरा ट्रक मेरठ जा रहा है। टीपीनगर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने दिल्ली रोड पर नाकेबंदी कर दी। शॉप्रिक्स मॉल के पास पुलिस ने ट्रक रुकवा लिया। चालक से पूछा तो उसने कहा कि ट्रक में गत्ता भरा है। पुलिस ने तिरपाल हटाई, तो देखा कि ट्रक शराब की पेटियों से भरा था। पुलिस ट्रक को थाने ले गई। हरियाणा मार्का एक हजार पेटी शराब बरामद की। पकड़े गये आरोपी मेहरदीन पुत्र मीरहसन और मुजाहिर पुत्र कामिल निवासी गांव मल्लीपुर थाना कांधला जिला शामली हैं। दोनों ने बताया कि यह शराब दिल्ली निवासी सतपाल की है और यूपी में विधानसभा चुनाव के लिए मंगाई गई थी। सतपाल अलग-अलग स्थानों पर फोन पर संपर्क कर ऑन डिमांड गाड़ी से शराब पहुंचवाता है। इंस्पेक्टर का कहना है कि बरामद शराब की कीमत करीब 50 लाख रुपये है। दोनों आरोपी इससे पहले गौतमबुद्धनगर, हापुड़, मेरठ, शामली, मुजफ्फरनगर और बिजनौर में भी ट्रक से शराब पहुंचा चुके हैं। चंडीगढ़ और हरियाणा की शराब की सप्लाई वे करते हैं।

विज्ञापन


ऐसे होती है सप्लाई
मेहरदीन और मुजाहिर ने बताया कि उन्हें शराब कहां उतारनी है, यह पहले से नहीं बताया जाता। ट्रक चलने के बाद फोन पर मालिक सतपाल लगातार संपर्क में रहता है और एक के बाद एक बताता है कि कहां, कितनी शराब सप्लाई करनी है। ट्रक में ऊपर की ओर राशन के बोरे होते हैं और नीचे शराब की पेटियां। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed