फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   5.17 lakh looted by cashier in Mawana, firing

बदमाशों ने कैशियर से 5.17 लाख लूटे, तमंचे की बट से हमला कर सिर फोड़ा

Wed, 28 Jun 2017 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 28 Jun 2017 02:24 AM IST
विज्ञापन
5.17 lakh looted by cashier in Mawana, firing
कैशियर से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मवाना में सरे बाजार मुख्य मार्ग पर बाइक सवार दो बदमाशों ने गैस एजेंसी मालिक के घर से निकले कैशियर से नोटों से भरा बैग लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे की बट से हमला कर सिर फोड़ दिया। लूट के बाद बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए। गैस एजेंसी मालिक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मुख्य मार्ग मेरठ रोड से सटी गली में मोहल्ला मुन्नालाल में दिगंबर इंटरप्राइजेज इंडेन गैस एजेंसी के मालिक राजेंद्र कुमार जैन का आवास है। मंगलवार सुबह करीब 9.30 बजे उनके आवास से गैस एजेंसी का कैशियर मेघराज सिंह पुत्र गुरसहाय निवासी गांव नासिरपुर एजेंसी के पांच लाख 17 हजार रुपये लेकर पीएनबी में जमा करने जा रह था।
विज्ञापन


जैसे ही वह घर से निकला, तो दो बदमाशों ने कैशियर के सिर में तमंचे की बट मारकर कैश से भरा बैग छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाश कैशियर को लहूलुहान कर बैग छीनकर फायरिंग करते हुए भाग गए। इस दौरान छत पर खड़ी एक महिला ने शोर भी मचाया। घायल कैशियर को इलाज के लिए प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। जहां से इलाज के बाद उसको छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं घटना से गुस्साए व्यापारियों ने थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया। एसपी देहात राजेश कुमार ने व्यापारियों को समझाकर शांत कराया। उधर, गैस एजेंसी के मालिक राजेंद्र कुमार जैन ने अज्ञात दो बदमाशों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed