फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आजादनगर से लापता मोज्जिम जुल्हेडा के निकट पीरवाली बस्ती में मिला

आजादनगर से लापता मोज्जिम जुल्हेडा के निकट पीरवाली बस्ती में मिला

Mon, 21 Jan 2019 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jan 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
आजादनगर से लापता मोज्जिम जुल्हेडा के निकट पीरवाली बस्ती में मिला
सरधना। कस्बे के मोहल्ला आजादनगर निवासी मोज्जिम संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार देर रात जुल्हैड़ा नई बस्ती के निकट मिल गया। उसकी दाढ़ी कटी हुई थी। मोज्जिम का कहना है कि कंकरखेड़ा से बीती 16 जनवरी की सुबह मारुति वैन सवार युवकों ने उसका अपहरण कर लिया था। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

आजादनगर निवासी 42 वर्षीय आस मोहम्मद बीती 16 जनवरी को घर से मजदूरी के लिए निकला था। वह देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस पर लगाया तो उसकी लोकेशन मथुरा, आगरा और दिल्ली की मिल रही थी। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। वह रविवार देर रात्रि में जुल्हेड़ा पीर वाली बस्ती के निकट मिला। मोज्जिम की दाढ़ी कटी हुई है। कंकरखेड़ा से मारुति वैन सवार युवकों द्वारा उसका सरधना तक लिप्ट देने बहाने अपहरण कर लिया था। मोज्जिम का कहना है कि उसे कई दिनों तक खेतों में बंधक बनाकर रखा। वे रविवार रात में उसे मेरठ-करनाल हाईवे पर शामली की तरफ ले जा रहे थे। गंगनहर के समीप वह लघुशंका के लिए गाड़ी से नीचे उतरा। उसके हाथ बंधे हुए थे। इसके बावजूद वह मौका पाकर खेतों के रास्ते फरार होकर जुल्हेड़ा के निकट पहुंच गया। परिजनों ने मोज्जिम के मिलने पर राहत की सांस ली है। वहीं, पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। इस बाबत एसएसआई मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। मोज्जिम को मेडिकल जांच के लिए सीएचसी भेजा गया है।
विज्ञापन

मुख्य बातें
कंकरखेड़ा से मारुति वैन सवार युवकों द्वारा अपहरण किए जाने की जानकारी दी
पुलिस वारदात को संदिग्ध मानकर जांच कर रही

पूर्व प्रधान पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
सरधना। ग्राम खिर्वा में चार दिन पूर्व हुए संघर्ष की रविवार को दूसरे पक्ष की तहरीर पर भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूर्व प्रधान की पत्नी शाइस्ता पत्नी रजी मोहम्मद की तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। जिसमें रविवार को पुलिस ने इरतजा, राशिद, आरूज, आलिम मंजर, मुस्तफा, मेराज, नजहत, रिहान, चांद, गुड्डू, राहत, कामिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed