{"_id":"5a2996724f1c1b78548c1b9d","slug":"41512674930-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईए टीम पर हमला का मामला:","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एनआईए टीम पर हमला का मामला:
Updated Fri, 08 Dec 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआईए की गिरफ्त से भागा हथियार सप्लायर मलूक गिरफ्तार
मोदीनगर (गाजियाबाद)। भोजपुर के नहाली गांव में एनआईए टीम की गिरफ्त से भागे हथियार सप्लायर मलूक को बृहस्पतिवार को भोजपुर पुलिस ने धर दबोचा। उसे साहिबाबाद स्थित सीमापुरी बार्डर से गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से एक 32 बोर की रिवाल्वर और तीन कारतूस बरामद किए गए हैं।
मलूक की तलाश में चार दिन से भोजपुर पुलिस दिन और रात दबिश दे रही थी। नहाली गांव को छावनी बना दिया गया था। थाना भोजपुर एसओ रामेश्वर सिंह ने बताया कि मुखबिर ने हथियार सप्लायर मलूक के साहिबाबाद-दिल्ली सीमापुरी बार्डर में छिपे होने की सूचना दी। दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वह कोर्ट में सरेंडर करने की फिराक में था। उन्होंने बताया कि बुधवार देर रात नहानी गांव में दबिश के दौरान रिपोर्ट में नामजद मलूक के भाई नौबहार को गिरफ्तार किया गया था। बाकी दो की गिरफ्तारी पहले ही की जा चुकी थी। गौरतलब हो कि तीन दिसंबर की सुबह एनआईए, एटीएस, एसओजी टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ नहाली गांव में दबिश देकर मलूक को पकड़ लिया था। इस दौरान महिलाओं और कुछ गांव वालों ने टीम पर पथराव कर दिया। इस दौरान मलूक टीम पर फायरिंग करता हुआ फरार हो गया था। एक एसओजी सिपाही के पैर पर गोली लग गई थी वहीं एसओसी प्रभारी समेत सात पुलिस कर्मी पथराव में घायल हो गए थे।