फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मीट व्यापारी को पहले धमकी और फिर गोली मारी

मीट व्यापारी को पहले धमकी और फिर गोली मारी

Tue, 28 Nov 2017 02:38 AM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 02:38 AM IST
विज्ञापन
मीट व्यापारी को पहले धमकी  और फिर गोली मारी
मेरठ। लिसाड़ी गेट में सोमवार शाम एक मीट व्यापारी को उसके भतीजे ने पहले धमकी दी और फिर गोली मार दी। व्यापारी के सीने में गोली लगने से अफरातफरी मच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। इस मामले में व्यापारी के तीनों भतीजों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार ऊंचा सद्दीकनगर निवासी जावेद उर्फ कल्लू ने एक साल पहले नीचा सद्दीक नगर में अपना पैतृक घर भतीजे आरिफ को बेचा था। आरोप है कि मकान की खरीद फरोख्त को लेकर जावेद और आरिफ में कहासुनी हो गई थी। उसके बाद आरिफ ने अपने दोस्त सलमान समेत तीन लोगों के साथ जावेद पर जानलेवा हमला किया था। जिसका मुकदमा लिसाड़ी गेट थाने में पहले से दर्ज है। उसके बाद दोनों में समझौता हो गया था।
विज्ञापन

दो दिन पहले जावेद कचहरी गया था। जहां पर समझौते पर हस्ताक्षर न करने पर दोनों में फिर विवाद हो गया था। इसी दौरान आरिफ ने हत्या करने की धमकी दी। यह बात जावेद ने अपने जीजा जुल्फिकार को भी बताई थी। जावेद शाम करीब सात बजे हापुड़ अड्डे चौराहे के पास अपने रिश्तेदार के घर से वापस लौट रहा था। आरोप है कि आरिफ और उसके भाई फैजान व फैजल निवासी नीचा सद्दीकनगर ने लिसाड़ी गेट चौराहे के पास जावेद पर गोलियां बरसा दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक गोली सीने में लगी
पुलिस ने बताया कि जावेद के एक गोली सीने में लगी है। तीनों आरोपियों द्वारा 20 से अधिक राउंड गोलियां चलना बताया गया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में कई जगह पर दबिश दी। लेकिन सुराग नहीं लगा।
भीड़भाड़ इलाके में भगदड़
शाम के वक्त लिसाड़ी गेट चौराहे पर भीड़भाड़ रहती है। जावेद पर गोलियां चलते ही अफरातफरी मच गई। भगदड़ में कई लोग एक-दूसरे के ऊपर गिर गए। घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर ही लिसाड़ी गेट थाना है। इसके बावजूद सूचना देने के 15 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

एक साल से था विवाद
सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ल के मुताबिक आरिफ के पिता मेहर इलाही और आरोपी आरिफ के पिता चमन सगे भाई हैं। एक साल पहले जावेद से आरिफ ने पुश्तैनी मकान खरीदा था। तभी से दोनों पक्षों में विवाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed