{"_id":"5a148a834f1c1b6d548be862","slug":"41511295619-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम प्रसंग में युवक ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेम प्रसंग में युवक ने फांसी लगाकर जान दी
Updated Wed, 22 Nov 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। शास्त्रीनगर एल ब्लॉक में मंगलवार शाम एक रिटायर्ड डीएसपी के मकान में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एसओ मेडिकल बृजेश कुमार के मुताबिक, एल ब्लॉक में रिटायर्ड डीएसपी मकान में संतोष किराए पर रहती है। उसके पति भोला सिंह की एक नवंबर को मौत हो गई थी। शास्त्रीनगर निवासी अक्षय (21) पुत्र रतनलाल अपनी ताई संतोष के यहां घर में सोने के लिए आ जाता था। दोपहर दो बजे संतोष सामान खरीदने गई थी, इस बीच अक्षय ने फांसी लगाकर जान दे दी। शाम को महिला लौटी तो अंदर से कमरे का दरवाजा बंद था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर पंखे से उतारा। एसओ ने बताया कि युवक के दो भाई विशाल और कृष्णा हैं। मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर जांच में सामने आया कि युवक की एक युवती से नजदीकी थी। परिजनों ने तहरीर देने से इंकार कर दिया। प्रेम प्रसंग में युवक की मौत हुई है। युवक आदित्य पैलेस में दवाईयों का काम करता था।