फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अवैध संबंधों में युवक की हत्या का मामला

अवैध संबंधों में युवक की हत्या का मामला

Tue, 21 Nov 2017 02:26 AM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
अवैध संबंधों में युवक की हत्या का मामला
कंकरखेड़ा। एक सप्ताह पहले हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। पीड़ित परिजनों का आरोप है सोमवार को वे थाने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें टरका दिया और कहा कि तीन दिन बाद आना।
विज्ञापन

रोहटा रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी पदमा पत्नी रामदास ने बताया कि उसके 19 वर्षीय बेटे संजय के एक महिला के साथ अवैध संबंध थे। 13 नवंबर को महिला के परिजनों ने उसके साथ मारपीट की और जहरीला पदार्थ देकर हत्या कर दी। पीड़िता तभी से पुलिस के चक्कर काट रही है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। परिजनों ने बताया कि वे रविवार को थाने पहुंचे तो उन्हें सोमवार को आने की बात कही। अब वे सोमवार को परिजन कंकरखेड़ा थाने गए तो पुलिस ने कह दिया कि तीन दिन बाद आना। वहीं इंस्पेक्टर पीपी सिंह का कहना है कि परिजनों को बुलाया था, लेकिन वे उनसे नहीं मिल पाए।
विज्ञापन

सीमा विवाद में उलझे
घटना वाले दिन योगीपुरम पुलिस चौकी इंचार्ज अजय देशवाल ने संजय के शव को पीएम के लिए भेजा था। वहीं अब उनसे बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला शोभापुर चौकी का है। जबकि शोभापुर चौकी इंचार्ज हेम सिंह इसे मामले को योगीपुरम चौकी क्षेत्र का बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात
पीड़ित परिजन एक सप्ताह से काट रहे चक्कर, पुलिस टरका रही
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed