फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एमपीजीएस प्रकरण में चार्जशीट लगाने की तैयारी

एमपीजीएस प्रकरण में चार्जशीट लगाने की तैयारी

Tue, 01 Aug 2017 12:54 AM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
एमपीजीएस प्रकरण में चार्जशीट लगाने की तैयारी
- पुलिस बोली, छह आरोपी पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई होगी
विज्ञापन

- छात्राओं और शिक्षिकाओं को हंटर से पिटाई का मामला
मेरठ।
एमपीजीएस प्रकरण में सदर पुलिस ने चार्जशीट तैयार कर ली है। पुलिस ने बताया छह आरोपियों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई होगी। इस मामले में बसपा के पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी की नामजद बेटी आसमां की गिरफ्तारी पर चार्जशीट दाखिल तक हाईकोर्ट से रोक लगी हुई हैं।

वेस्ट एंड रोड स्थित एमपीजीएस में छह जुलाई को याकूब कुरैशी की बेटी आसमां ने छात्राओं व शिक्षिकाओं पर हंटर चलाया था। उनके साथ उनकी नौकरानी नरगिस समेत सात लोग थे। इस मामले में पुलिस पांच लोगों को जेल भेज चुकी। जबकि मुख्य आरोपी आसमां को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी और वह हाईकोर्ट से स्टे ले आई। इंस्पेक्टर सदर बाजार पंकज पंत ने बताया कि इस मामले में आसमां समेत आठ लोग आरोपी बनाए गए है। उनके खिलाफ चार्जशीट तैयार हो चुकी है, जोकि दो-तीन दिन में कोर्ट में दाखिल कर देंगे। नामजद आरोपियों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जा रही हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने एक मुकदमे में वादी पक्ष से समझौता कर लिया हैं। आरोपी पक्ष के कुछ लोग समझौते के एफिडेविड़ लेकर थाने आए थे। जिनको मना कर दिया है।
विज्ञापन








विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed