फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बदमाशों ने लिफ्ट देकर लूटा, एटीएम से कैश निकलवाया

बदमाशों ने लिफ्ट देकर लूटा, एटीएम से कैश निकलवाया

Mon, 24 Jul 2017 02:46 AM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 02:46 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने लिफ्ट देकर लूटा, एटीएम से कैश निकलवाया
मेरठ। कांवड़ यात्रा खत्म होते ही शनिवार रात शहर की पुलिस सड़कों से गायब हो गई। जिसका फायदा उठाते हुए इनोवा सवार बदमाशों ने उत्तराखंड राज्य भंडार निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक को लिफ्ट देकर लूटने के बाद पिस्टल के बल पर एटीएम से भी कैश निकलवा लिया। बदमाश उन्हें काली नदी के पास गाड़ी से धक्का देकर फरार हो गए। नींद से जागी पुलिस ने चेकिंग की खानापूर्ति की और बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

बुलंदशहर के आवास विकास कॉलोनी स्थित अवंतिका नगर निवासी राकेश कु मार पुत्र हुकुम सिंह उत्तराखंड राज्य भंडार निगम में क्षेत्रीय प्रबंधक के पद पर तैनात हैं। शनिवार रात करीब 12 बजे वे बुलंदशहर जाने के लिए सोहराब गेट बस अड्डा पहुंचे थे। इस दौरान इनोवा सवार पांच बदमाशों ने उन्हें बुलंदशहर जाने की बात कहते हुए गाड़ी में बैठा लिया। थोड़ा आगे चलते ही बदमाशों ने राकेश कुमार से पिस्टल के बल पर दो मोबाइल फोन, घड़ी और नकदी लूट ली।
विज्ञापन

पांच थाना क्षेत्रों में लेकर घूमे
लूट के बाद बदमाश एटीएम की तलाश में राकेश कुमार को इनोवा गाड़ी में लेकर शहर के पांच थाना क्षेत्रों में घूमे। पहले विवि रोड स्थित एक एटीएम पर लेकर पहुंचे। पैसे नहीं निकलने पर बिजली बंबा पुलिस चौकी के पास एटीएम पर पहुंचे तो वहां पुलिस की गाड़ी खड़ी देखकर गाड़ी मोड़ ली। एक-दो एटीएम पर भी कैश नहीं मिला। जिसके बाद तेजगढ़ी पुलिस चौकी के पास एक एटीएम से राकेश कुमार से साढ़े आठ हजार रुपये निकलवा लिए। इसके बाद बदमाश उन्हें गढ़ रोड पर भावनपुर क्षेत्र में फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर से जागी पुलिस
राकेश कुमार ने इसकी सूचना एक राहगीर के माध्यम से कंट्रोल रूम को दी तो नौचंदी, भावनपुर, मेडिकल, सिविल लाइन, खरखौदा और लिसाड़ीगेट पुलिस ने इनोवा की तलाश में चेकिंग अभियान चलाया। लेकिन बदमाशों सुराग नहीं लगा। एसओ नौचंदी उमेश चंद पचौरी ने बताया कि घटना उनके थाना क्षेत्र की नहीं है। लेकिन तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रविवार को एसएसपी मंजिल सैनी के निर्देश पर पुलिस ने शहर के कई स्थानों पर सीसीटीवी फुटेज खंगाली।
खास बात
- उत्तराखंड राज्य भंडार निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक से शनिवार आधी रात वारदात
- सोहराब गेट बस अड्डे से बुलंदशहर जाने की बात कहकर गाड़ी में बैठाया
- एटीएम की तलाश में शहर में लेकर घूमे, काली नदी के पास फेंककर फरार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed