फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हार्टअटैक नहीं करंट से हुई थी छात्र की मौत

हार्टअटैक नहीं करंट से हुई थी छात्र की मौत

Fri, 30 Jun 2017 07:27 PM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
हार्टअटैक नहीं करंट से हुई थी छात्र की मौत
कंकरखेड़ा। कक्षा नौ के छात्र शिवम (16) पुत्र बाबूराम की शिवलोकपुरी में परचून की दुकान पर हुई मौत के मामले में अमर उजाला में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद एसएसपी ने थाना पुलिस को फटकार लगाते हुए गंभीरता से जांच करने के निर्देश दिए। जिस पर चौकी इंचार्ज मौके पर जांच करने पहुंचे तो नए तथ्य सामने आए।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह कस्बा चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार परचून की दुकान पर पहुंचे और दुकानदार व आसपास के लोगों से मामले की जानकारी ली। चौकी इंचार्ज के मुताबिक लोगों ने बताया कि दुकानदार सेफ्टी के लिए दुकान में करंट छोड़ता था। रोजाना दुकानदार ही दुकान खोलता था। लेकिन 22 जून को छात्र को चाबी देकर दुकान खोलने भेज दिया था। जैसे ही छात्र ने शटर को छुआ तो उसे करंट ने पकड़ लिया था और उसकी झुलसकर मौत हो गई थी। चौकी इंचार्ज के मुताबिक दुकानदार ने बताया कि छात्र की मौत हार्टअटैक से हुई थी। वह सीने में दर्द बता रहा था। जब दुकानदार से पूछा कि उसने पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी और बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कैसे करा दिया तो दुकानदार चुप्पी साध गया। इस संबंध में इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा प्रशांत कपिल का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपी दुकानदार के खिलाफ उचित कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

परिजनों का चौकी पर हंगामा
छात्र के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार सुबह पुलिस ने खुद फोन करके उन्हें थाने बुलाया था। जब वह थाने पहुंचे तो इंस्पेक्टर वहां नहीं मिले। उन्हें चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार से संपर्क करने के लिए चौकी पर भेज दिया। वह चौकी पर पहुंचे तो चौकी इंचार्ज नहीं मिले और उन्हें फिर से थाने भेज दिया। वह फिर थाने गए तो फिर से चौकी पर भेज दिया गया। दिन भर पुलिस उन्हें चक्कर कटाती रही। परिजनों ने इस पर पुलिस पर दुकानदार से साठगांठ का आरोप लगाकर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात
- कक्षा नौ के छात्र की परचून की दुकान में संदिग्ध हालात में मौत का मामला
- दुकानदार छोड़ता था दुकान के शटर में करंट, जो बताया मौत का कारण
- अमर उजाला की खबर के बाद एसएसपी ने लगाई पुलिस को फटकार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed