फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   150 रुपये के विवाद में मारपीट, पथराव

150 रुपये के विवाद में मारपीट, पथराव

Thu, 29 Jun 2017 12:20 AM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
150 रुपये के विवाद में मारपीट, पथराव
- बाइक सवार युवक को सड़क पर गिराकर पीट, बाद में तमंचे से की फायरिंग
विज्ञापन


मेरठ। लिसाड़ीगेट क्षेत्र में बुधवार रात रात को दो पक्षो में मारपीट के बाद फायरिंग हो गई। इस दौरान आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
लिसाड़ीगेट के समर गार्डन निवासी अलाऊदीन एक फैक्ट्री में नौकरी करता है। बुधवार रात को युवक बाइक से अपने घर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में कासिम और उसका बहनोई आफताब मिल गये, दोनों ने बाइक सवार अलाउदीन को रोक लिया और उसको सड़क पर गिराकर पीटा। बाद में आरोपियों ने तमंचे से फायरिंग कर दी। इस दौरान अलाउदीन बाल बाल गया। घटना के बाद आरोपी भाग निकले। सूचना पर लिसाड़ीगेट पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल भेज दिया। घायल ने डॉक्टरों से कहा कि उसके सिर में गोली लगी है, जबकि पुलिस और डॉक्टरों का कहना है कि पत्थर लगने से घायल हुआ है। घायल के परिजनों ने लिसाड़ीगेट थाने में घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन


150 रुपये के विवाद में मारपीट, पथराव
मेरठ। लिसाड़ीगेट के अहमदनगर में बुधवार देरशाम 150 रुपये के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के लोगों ने घर में मारपीट कर तोड़फोड़ कर दी। उसके बाद महिलाओं ने पथराव शुरू कर दिया। इस बीच रास्ते से जा रहे एक युवक के सिर में ईंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट में तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अहमदनगर निवासी इकरामुद्ीन अपनी गली के बाहर फलों का ठेला लगाता है। एक माह पहले इकरामुद्ीन ने पड़ोस में रहने वाले जावेद उसके भाई सादिक पुत्र शाहिद को 150 रुपये उधार दिए थे। पिछले तीन दिन से वह अपने उधार के पैसे मांग रहा था, लेकिन आरेापी दोनों भाई उसे धमकी देकर पैसे देने से इंकार कर रहे थे। बुधवार देरशाम करीब साढ़े सात बजे आरोपी दोनों भाई जावेद और सादिक ने इकरामुदीन के साथ मारपीट कर उसके घर में घुसकर हमला बोल दिया। घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट कर पथराव कर दिया। छतों से ईंट पत्थर बरसाए तो एक ईट रास्ते से गुजर रहे सादिक पुत्र जाहिद के सिर में जा लगी। खून से लथपथ युवक मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सादिक को आनंद अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं मारपीट में घायल इकरामुद्ीन, उसकी पत्नी और एक अन्य महिला को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। एसओ लिसाड़ीगेट धर्मेन्द्र कुमार का कहना है कि थाने में तहरीर नहीं आयी है, तहरीर आने के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed