फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   डेढ़ साल की मासूम बच्ची से हैवानियत

डेढ़ साल की मासूम बच्ची से हैवानियत, लोगों ने धुनाई के बाद पुलिस को सौंपा

Thu, 15 Jun 2017 12:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Thu, 15 Jun 2017 12:51 PM IST
विज्ञापन
डेढ़ साल की मासूम बच्ची से हैवानियत
image
मेरठ में माधवपुरम चौकी क्षेत्र में एक युवक ने पड़ोसी की डेढ़ साल की बच्ची से वहशियाना हरकत कर दी। बच्ची लहूलुहान हो गई। उसकी चीख सुनकर लोग दौड़े तो आरोपी बच्ची को फेंककर भाग गया। ब्रह्मपुरी पुलिस ने पब्लिक की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। चौकी के पास हुई इस वारदात से लोगों में जबर्दस्त गुस्सा है।
विज्ञापन

माधवपुरम में पुलिस चौकी के पीछे एक मकान में एक परिवार किराए पर रहता है। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे दंपति घंटाघर पर सामान लेने गया था। घर में आठ और डेढ़ साल की दो बच्चियां अकेली थी। बड़ी बेटी घर के बाहर दूसरे बच्चों के साथ खेल रही थी। इस बीच पड़ोस में रहने वाला युवक शकील वहां आया और डेढ़ साल की बच्ची को गोद में उठाकर मकान के ही एक कोने में ले जाकर उसके साथ हैवानियत की। बच्ची लहूलुहान हो गई। उसकी चीख निकल गई। वह जोर जोर से रोने लगी। बाहर खेल रहे बच्चे और आसपास के लोग दौडे़ तो आरोपी मौके से भाग निकला। इस बीच दंपति भी लौट आया। सूचना पर ब्रह्मपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लहूलुहान बच्ची को तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देख मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

उधर पुलिस ने लोगों की मदद से आरोपी युवक शकील को भी तलाश कर दबोच लिया। पब्लिक ने उसकी पिटाई की। पुलिस उसे थाने ले गई। सूचना पर सामाजिक संस्था सारथी की अध्यक्षा कल्पना पांडे ने भी थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ संगीन धाराओं में कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी अजय अग्रवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुराचार के साथ पॉक्सो एक्ट की धारा भी लगाकर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहद गुस्से में थे लोग
थाने में पहुंचे लोग बेहद गुस्से में थे। कई ने उसे चांटे जड़ दिए तो खूब खरीखोटी सुनाई। थाने में धुनाई करने की तैयारी पर पुलिस ने किसी तरह लोगों को रोका। इंस्पेक्टर ने लोगों को आरोपी पर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शांत किया।

जिला अस्पताल में हंगामा
जिला अस्पताल में बच्ची के इलाज को लेकर हंगामा हुआ। सारथी संस्था की अध्यक्ष का कहना था कि जिला अस्पताल में बच्ची के प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल रेफर करने को कहा गया। लेकिन कागजात देने में ही घंटो लगा दिए गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed