{"_id":"5cd9e291bdec22071a388830","slug":"31557783185-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी सर, मेरा पिता रखता है मुझ पर गलत नजर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मेरठ। एक किशोरी ने अपने पिता पर बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता सोमवार को एसएसपी से अपनी पीड़ा बताते हुए बिलख पड़ी। एसएसपी ने एसओ रेलवे रोड को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मामला रेलवे रोड थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने बताया कि उसकी मां पिता से अलग रहती है। आरोप है कि पिता उसकी पिटाई करता है। दिन में उसे खाना भी नहीं दिया जाता। भूखा रखा जाता है। जब भी वह शिकायत करती है तो उसे बेरहमी से पीटा जाता है। आरोप यह भी है कि पिता उस पर गलत नजर रखता है। जिसका उसने विरोध किया था। पिता के उत्पीड़न से वह तंग आ चुकी है। उसका जीना दुश्वार हो गया है। ऐसी स्थिति में उसे इंसाफ चाहिए। उत्पीड़न झेलकर ही वह इंसाफ के लिए यहां आई है। एसएसपी ने किशोरी की शिकायत सुनने के बाद कहा कि वह इसकी गहन जांच कराएंगे। यदि मारपीट का मामला है तो पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करेगी। वहीं, एसओ रेलवे रोड इंद्रपाल सिंह का कहना है कि जांच में यह सामने नहीं आया कि पिता अपनी बेटी पर गलत नजर रखता है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।