फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सुरानी के जंगल में आधा दर्जन नलकूपो से मोटर व स्टार्टर चोरी

सुरानी के जंगल में आधा दर्जन नलकूपो से मोटर व स्टार्टर चोरी

Sat, 16 Mar 2019 03:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 03:27 AM IST
विज्ञापन
सुरानी के जंगल में आधा दर्जन नलकूपो से मोटर व स्टार्टर चोरी

विज्ञापन
नौ नलकूपों से विद्युत मोटर, स्टार्टर चोरी
- सुरानी गांव के जंगल में हुई वारदात
सरधना। सुरानी गांव के जंगल में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने नौ नलकूप से विद्युत मोटर, स्टार्टर, केबल व कीमती कृषि यंत्र चोरी कर लिए। शुक्रवार सुबह किसान अपने खेतों पर पहुंचे तो चोरी का पता चला। राजकुमार पुत्र सुखबीर के यहां से चोर विद्युत मोटर, स्टार्टर, केबल व कृषि यंत्र चोरी करके ले गए। किसान सुरेशपाल पुत्र नारायण सिंह, विनोद कुमार पुत्र जगबीर सिंह, ऋषिपाल पुत्र बचन सिंह, विजय कुमार पुत्र ब्रह्म्रसिंह, नरेंद्रपाल पुत्र नेपाल सिंह, सुबोध पुत्र ईश्वर सिंह, ओमकार पुत्र बलदेव, इंद्रपाल पुत्र भोपाल आदि की नलकूप के भी ताले तोड़कर सभी कीमती सामान चोरी करके ले गए। घटना से किसानों में रोष फैल गया। कार्रवाई की मांग को लेकर किसान कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। थाना पुलिस ने नलकूपों पर हुई चोरी के मामले की जांच शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed