{"_id":"5c589f8fbdec2237d6013dc1","slug":"31549311887-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुल्हेडा में रंजिशन पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला-रिपोर्ट दर्ज कराने को दी तहरीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुल्हेडा में रंजिशन पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला-रिपोर्ट दर्ज कराने को दी तहरीर
सरधना। ग्राम मुल्हेड़ा में रंजिशन सोमवार दोपहर पिता-पुत्र पर लाठी-डंडे एवं धारदार हथियारों हमला कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण दौडे़ तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
मुल्हेड़ा निवासी राजकुमार पुत्र बीरबल का गांव के ही कुछ लोगों ने विवाद चल रहा है। जिसमें दूसरे पक्ष के लोग उनसे दर्ज मुकदमों में फैसले के लिए दबाव बना रहे हैं। वह फैसले के लिए तैयार नहीं है। वह सोमवार दोपहर अपने पुत्र सोनू के साथ आंबेडकर भवन की सफाई कर रहा था। इसी दौरान आरोपी पहुंचे और लाठी-डंडे एवं धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। जिसमें पिता-पुत्र घायल हो गए। शोर सुनकर लोग दौडे़ तो आरोपी दर्ज मुकदमों में फैसला नहीं करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इसके बाद घायल पिता-पुत्र थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।