फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अंतर्राज्य वाहन चोरों को भेजा जेल

अंतर्राज्य वाहन चोरों को भेजा जेल

Mon, 14 Jan 2019 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
अंतर्राज्य वाहन चोरों को भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मवाना। कस्बे के एक ढाबे से क्राइम ब्रांच एवं मवाना पुलिस के संयुक्त अभियान चलाकर पकड़े गए अंतर्राज्यीय वाहन चोरों को पुलिस ने रविवार को मेडिकल कराने के बाद जेल भेज दिया। पुलिस ने सात चोरों को पूछताछ के बाद जेल भेजा है, जबकि पकड़े गए दो युवकों को क्लीन चिट देकर छोड़ दिया गया।

बताते चलें कि शुक्रवार देर रात क्राइम ब्रांच टीम व मवाना पुलिस ने मुखबिर से सूचना मिलने के बाद एक ढाबे पर छापा मारकर शराब पी रहे नौ लोगों को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए सभी युवकों को थाने लाकर पूछताछ की। पुलिस ने पूछताछ के बाद पकड़े गए सात युवकों की निशानदेही पर चार कार मेरठ-बिजनौर मार्ग स्थित एक घर से बरामद की। पकड़े गए चोर दूसरे जिलों एवं राज्यों से लग्जरी कार चोरी करते थे। इन्हें काटकर पार्ट्स बेच देते थे। वहीं, दिल्ली निवासी वरुण गोपाल ने मवाना थाने पहुंचकर अपनी कार की शिनाख्त भी की। रविवार को पुलिस ने सभी पकड़े गए सात चोरों महेंद्र, गौरव शर्मा, राहुल, रियाजुद्दीन, जाकिर, शहजाद, मुसलिन का मेडिकल कराने के बाद जेल भेज दिया। जबकि अन्य दो युवकों को क्लीन चिट दी गई। दोनों युवकों को क्लीन चिट दिए जाने के मामले में लोगों में चर्चा बनी हुई है कि उन्हें सेटिंग कर छोड़ा है। वहीं, थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि सातों युवकों को जेल भेज दिया है। दो युवक निर्दोष थे, जो उनके साथ दोस्ती के चलते शराब पी रहे थे। इसलिए उन्हें क्लीन चिट दी गई है।
विज्ञापन

मुख्य बातें
क्राइम ब्रांच एवं मवाना पुलिस ने बीती शुक्र्रवार देर रात ढाबे से पकडे़ थे
पुलिस पर दबोचे गए दो युवकों को क्लीन चिट दी, छोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed