{"_id":"5b6df7d24f1c1b66428b718f","slug":"31533933522-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में खेलने के दौरान कांच का टुकड़ा गर्दन में लगने से बच्चे की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल में खेलने के दौरान कांच का टुकड़ा गर्दन में लगने से बच्चे की मौत
Updated Sat, 11 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंकरखेड़ा (मेरठ)। रोहटा रोड स्थित सिंधावली गांव के जूनियर हाई स्कूल में खेलने के दौरान एक बच्चे के गले में कांच की टुकड़ा घुस गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार सिधावली गांव निवासी मो. लईक मजदूरी करता है। उसके चार लड़के व दो लड़कियां हैं। उसका 13 वर्षीय बच्चा मुज्जमिल कक्षा छह में गांव के ही जूनियर हाईस्कूल में पढ़ता है। शुक्रवार को वह स्कूल गया था। दोपहर को एक बच्ची वहां कांच के खिलौने से खेल रही थी। इस दौरान उसका खिलौना टूट गया। वहीं मुज्जमिल खेलने के दौरान गिर गया और खिलौने के कांच का टुकड़ा उसके गले में घुस गया। इस पर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शिक्षक व स्कूल के अन्य कर्मचारी आनन-फानन में उसे सुभारती हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं परिजनों ने बच्ची (जिसका खिलौना टूटा था) को हादसे का जिम्मेदार बताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने किसी तरह उन्हें समझाकर शांत कराया। बाद में पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने इंकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने बच्चे का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। चौकी इंचार्ज सरजेश कुमार का कहना है कि बच्चे की मौत खेलने के दौरान कांच का टुकड़ा गले में लगने से हुई है। परिजनों ने मामले में कोई तहरीर नहीं दी है। सीओ दौराला पंकज कुमार सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया।