फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हर माह पांच महिलाओं की समस्याओं का होगा समाधान

हर माह पांच महिलाओं की समस्याओं का होगा समाधान

Mon, 18 Jun 2018 02:12 AM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
हर माह पांच महिलाओं की समस्याओं का होगा समाधान
मेरठ। महिलाओं की परिवार संबंधी शिकायतों का निस्तारण अब थाना स्तर पर महिला सिपाही करेंगी। एसएसपी ने जिले के सभी थानों पर तैनात महिला सिपाहियों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रत्येक माह कम से कम पांच ऐसी महिलाओं की समस्याओं का समाधान करें।
विज्ञापन

लिसाड़ी गेट और कोतवाली
एसएसपी ऑफिस पर सबसे ज्यादा महिलाओं के मामले लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र से पहुंचते हैं। उसके बाद कोतवाली थाना क्षेत्र आता है। इनमें महिलाओं के अधिकांश मामले घरेलू विवाद और परिवार से जुड़े होते हैं। जिनके निस्तारण को लेकर एसएसपी के अलावा पुलिस ऑफिस पर मौजूद एडिशनल एसपी द्वारा थाना प्रभारियों को निर्देश दिए जाते हैं।
विज्ञापन

जिले के थानों 400 सिपाही
जिले में महिला थाना और एएचटीयू थाने को छोड़कर 30 थाने हैं। पुलिस ऑफिस, कार्यालयों और महिला थाना व एएचटीयू को छोड़कर सभी थानों में 400 महिला सिपाही तैनात हैं। थानों में महिला सिपाहियों की ड्यूटी दिन और रात में अलग-अलग लगाई जाती है। कुछ थानों में महिला सब इंस्पेक्टर भी तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

काम की होगी जांच
एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने सभी सभी सीओ और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि थाने में तैनात महिला सिपाहियों के एक माह के काम की जांच की जाएगी। महिला पुलिसकर्मी को थाना स्तर पर एक माह में पांच महिलाओं की समस्याओं की थाने में सुनवाई, मौके पर जाकर जांच और उसके बाद की गई कार्रवाई थाने के रजिस्टर में दर्ज करनी होगी। सीओ अपने सर्किल के थानों में महिला संबंधी शिकायतों की जांच करेंगे।
एएसपी करेेंगे हर माह बैठक
महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए एएसपी कैंट सतपाल सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। एएसपी का कहना है कि प्रत्येक थाने से महिलाओं की शिकायतों के निस्तारण के संबंध में हर माह मीटिंग की जाएगी। यदि कोई महिला थाने नहीं गई और उच्च अधिकारियों के यहां शिकायत की है तो उसके बाद उच्च अधिकारियों के ऑफिसों से जाने वाले शिकायती पत्रों की महिला पुलिसकर्मियों को जांच दी जाएगी। इन महिला सिपाहियों को पीड़ित महिलाओं की समस्या का समाधान करना पड़ेगा। जो मामले गंभीर होंगे, उनमें थाना प्रभारी को बताकर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लापरवाही पर सख्त कार्रवाई
एसएसपी ने बताया कि महिलाओं की समस्याओं को लेकर सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसमें पुलिस की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। थानों में लापरवाही मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।


खास बातें:
- जिले के प्रत्येक थाने में तैनात महिला सिपाही को दिया गया टास्क
- पारिवारिक विवाद के मामलों को लेकर एसएसपी ने दिए निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed