फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पुराने विवाद को लेकर परतापुर में फाइरिंग से मचा हड़कंप

पुराने विवाद को लेकर परतापुर में फाइरिंग से मचा हड़कंप

Sun, 17 Jun 2018 02:08 AM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
पुराने विवाद को लेकर परतापुर में फाइरिंग से मचा हड़कंप
परतापुर में युवक पर फायरिंग
विज्ञापन

मेरठ। परतापुर स्थित बराल गांव निवासी प्रभात पर तीन दिन पहले गांव के ही चार युवकों ने लाठी डंडों से हमला कर चेन लूट ली थी। पीड़ित ने परतापुर थाने में तहरीर दी थी। इस बात से नाराज आरोपियों नेे शनिवार को बाइक से परतापुर जा रहे प्रभात को रोक लिया और तमंचे से फायरिंग कर दी। प्रभात ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। इस दौरान आरोपियों ने उस पर आधा दर्जन राउंड फायरिंग की। बाद में दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें शांत कराया। प्रभात ने बताया कि आरोपी युवक तहरीर वापस लेने के लिये दबाव बना रहे है, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। सोमवार को वह एसएसपी कार्यालय पर जाकर शिकायत करेगा। इंस्पेक्टर परतापुर गिरजा शंकर त्रिपाठी ने कहा मामले में तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed