{"_id":"5b0c68c34f1c1ba46e8b523b","slug":"31527539907-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किनौनी डिस्टलरी प्लांट में मरने वालों की संख्या दो हुई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किनौनी डिस्टलरी प्लांट में मरने वालों की संख्या दो हुई
Updated Tue, 29 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरूरपुर/मेरठ। किनौनी शुगर मिल के डिस्टलरी प्लांट में ब्लास्ट के बाद भीषण आग से झुलसे निरंकार उर्फ नीरू (22) की भी सोमवार को मौत हो गई।
रोहटा थाना थाना क्षेत्र के किनौनी गांव में स्थित बजाज शुगर मिल के किनौनी डिस्टलरी प्लांट में शनिवार दोपहर अल्कोहल यूनिट प्वाइंट में अल्कोहल का टैंक फटने से भीषण आग लग गई थी। इस हादसे में मिल कर्मचारी मोनू पुत्र जयवीर की पहले ही मौत हो चुकी थी। जबकि मोनू का चचेरा भाई निरंकार उर्फ नीरू पुत्र राजवीर सिंह निवासी जिटौला थाना रोहटा भी गंभीर रूप से झुलस गया था। पुलिस ने निरंकार और किनौनी निवासी सुंदर को गंभीर हालत में कैलाशी अस्पताल में भर्ती कराया था।
सोमवार देर शाम निरंकार ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। निरंकार भी शुगर मिल में नौकरी करता था। उसकी मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। एसपी देहात राजेश कुमार, इंस्पेक्टर रोहटा सुभाष अत्री मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। डिस्टलरी प्लांट में अल्कोहल का टैंक फटने से हुए हादसे में मरने वालों की संख्या दो हो गई है। पूरे मामले में शुगर मिल प्रशासन के भी हाथ पैर फूल गये। मोनू की मौत पर रविवार को सपा और रालोद नेताओं ने छह घंटे तक शुगर मिल के गेट पर शव रखकर धरना दिया था। एसपी देहात राजेश कुमार का कहना है कि इस हादसे में झुलसे सुंदर का इलाज चल रहा है। जिसकी हालत गंभीर बनी है। पूरे मामले में शुगर मिल प्रशासन और उच्च अधिकारियों को बता दिया गया है।
छह माह पहले हुई थी शादी
निरंकार की मौत के बाद परिजनों का बुरा हाल है। निरंकार के पिता किसान हैं। छह माह पहले निरंकार और उसके छोटे भाई आकाश की सगी बहनों से शादी हुई थी। मोनू और निरंकार दोनों चचेरे भाई थे और साथ ही शुगर मिल में जाते थे।
विज्ञापन
खास बातें:
शनिवार को लगी भीषण आग से हुई थी चचेरे भाई मोनू की मौत
अस्पताल में भर्ती सुंदर की भी बतायी जा रही हालत गंभीर