फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   व्यापारी नेता के पोते की अपहरण के बाद हत्या

व्यापारी नेता के पोते की अपहरण के बाद हत्या

Thu, 24 May 2018 02:28 AM IST
Updated Thu, 24 May 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
व्यापारी नेता के पोते की अपहरण के बाद हत्या
मेरठ। खरखौदा स्थित नरहाड़ा के जंगल में सोमवार सुबह मिला शव कमला नगर निवासी मुकेश पाराशर का निकला। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष विष्णु दत्त पाराशर का पोता मुकेश रविवार रात से लापता था। पुलिस के अनुसार मुकेश की अपहरण के बाद बेरहमी से हत्या की गई। पुलिस को अंदेशा है कि हत्या में किसी दोस्त या नजदीकी का हाथ हो सकता है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार टीपी नगर थानाक्षेत्र अंतर्गत कमला नगर निवासी मुकेश पाराशर (32) पुत्र स्व. सतीश पाराशर दिल्ली रोड स्थित एक फर्म में सप्लायर था। रविवार सुबह वह माल की सप्लाई देने गया था। लेकिन लापता हो गया था। सोमवार को परिजनों ने ब्रह्मपुरी थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मुकेश के दादा विष्णु दत्त पाराशर ने बताया कि बुधवार को उन्होंने मुकेश के मोबाइल की लोकेशन निकालवाई तो पता चला कि रविवार को उसकी लास्ट लोकेशन खरखौदा क्षेत्र के उलधन गांव के पास की थी। उन्होंने खरखौदा पुलिस से संपर्क किया तो बताया गया कि नरहाड़ा के जंगल में सोमवार सुबह एक युवक का शव मिला है। उसकी हत्या की गई थी।
विज्ञापन

ऐसे हुई शिनाख्त
नरहाड़ा का जंगल भी उलधन गांव के नजदीक है, इस पर उन्हें शक हुआ। उन्होंने पुलिस को पूरा मामला बताया। इसके बाद खरखौदा पुलिस ने परिजनों को शव के फोटो व्हाट्स एप पर भेजे तो चेहरा स्पष्ट नहीं था। लेकिन कपडे़ और कद काठी से शव मुकेश का लग रहा था। इसके बाद परिजन रात को ब्रह्मपुरी पुलिस के साथ मोर्चरी पहुंचे जहां उन्होंने मुकेश के शव की शिनाख्त की। विष्णु दत्त के अनुसार उनके पोते की बेरहमी से हत्या की गई है। फोटो देखने से लग रहा है कि उसके सिर, गर्दन और हाथ में चोटें आई हैं। पुलिस को जल्द केस खोलकर हत्यारों को पकड़ना चाहिए। मुकेश अविवाहित था। घर में एक बहन और एक भाई है। घर में कमाने वाला वही सदस्य था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे व्यापारी नेता
शव की शिनाख्त के बाद व्यापारी नेता विष्णु दत्त पाराशर के साथ अरविंद गुप्ता, अकरम गाजी, सुरेंद्र कुमार सहित कई व्यापारी नेता देर रात ब्र्रह्मपुरी थाने पहुंचे। पुलिस ने देर रात ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की। व्यापारी नेताओं ने इस हत्याकांड के जल्द खुलासे की मांग की।

अपहरण, हत्या और सुबूत छिपाने का मामला दर्ज
एसएसआई ब्रह्मपुरी विनय कुमार ने बताया कि मामला गुमशुदगी में दर्ज था। अब इसे अपहरण, हत्या और सुबूत छिपाने की धारा में दर्ज किया गया है। मुकेश के मोबाइल की सीडीआर की जांच की जा रही है। अंदेशा है कि इस केस में उसके दोस्त या कोई नजदीकी हो सकता है। पुलिस ने कई जानकारियां जुटाई हैं जिन पर काम चल रहा है। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि केस को जल्द वर्कआउट किया जाएगा।


खास बातें:
खरखौदा नरहाड़ा के जंगल में सोमवार को मिले शव की शिनाख्त से हुआ खुलासा
उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष विष्णु दत्त पाराशर के पोते का था शव
रविवार से था लापता, किसी दोस्त या नजदीकी पर जताया जा रहा है शक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed