{"_id":"5aef702e4f1c1b60098b896a","slug":"31525641262-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाकी को चुनौती, हवा में उड़ा 30 थानों का अलर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाकी को चुनौती, हवा में उड़ा 30 थानों का अलर्ट
Updated Mon, 07 May 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाकी को चुनौती, हवा में उड़ा 30 थानों का अलर्ट
मेरठ। हाइवे पर लूटपाट के बाद दुल्हन की हत्या का मामला अभी चर्चाओं में है कि नौ दिनों के भीतर बदमाशों ने टीपीनगर थाने के पास गाजियाबाद के व्यापारी की लूट के विरोध में हत्या कर दी। कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए बदमाश आसानी से फरार हो गए और 30 थानों का अलर्ट हवा में उड़ गया।
28 अप्रैल को कार सवार बदमाशों ने दौराला में एनएच-58 पर गाजियाबाद से विदा होकर मुजफ्फरनगर जा रही दुल्हन महविश परवीन की लूटपाट के बाद सीने में गोली मारकर हत्या कर दी थी। बदमाश ज्वैलरी, कैश और सजी हुई कार लूटकर फरार हो गए थे। इस सनसनीखेज वारदात का एसटीएफ ने खुलासा किया। शासन ने इस वारदात को गंभीरता से लेकर शाम छह बजे लेकर रात्रि तक विशेष अलर्ट घोषित कर स्पेशल चेकिंग के निर्देश दिए। लेकिन टीपीनगर थाने से चंद कदमों की दूरी पर बदमाशों ने व्यापारी की हत्या कर यह दुस्साहसिक वारदात कर डाली। जब तक पुलिस को वारदात की भनक लगती, तब तक काफी देर हो चुकी थी।
टीपीनगर में यह पहली वारदात नहीं है। इससे पहले भी शहर की कानून व्यवस्था पुलिस अफसरों के लिए चुनौती रही है। 16 जून 2016 को बदमाशों ने ट्रांसपोर्ट नगर में पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े 8.41 लाख रुपये की लूट की थी। विरोध करने पर पेट्रोल पंप के कर्मचारी को गोली मारकर फरार हो गए थे। उसके बाद व्यापारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर धरना दिया तो मंडी और टीपीनगर में पीएसी की पिकेट लगाने की मांग की गई। कुछ समय पीएसी की पिकेट रही और फिर पुलिस गायब हो गई।
विज्ञापन
16 अक्तूबर 2017 को फल मंडी के प्रधान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। सैकड़ों व्यापारियों ने दिन भर जाम लगाकर पुलिस को घेरा था। 27 दिसंबर 2017 को फिर से टीपीनगर क्षेत्र में बदमाशों ने कैशियर से 8.9 लाख रुपये कैश लूट लिया था।
सुरक्षित नहीं टीपीनगर
भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा, तुषार गुप्ता और अन्य व्यापारी मौके पर पहुंचे। पुलिस अफसरों से कहा कि टीपीनगर और ब्रह्मपुरी में पिछले दो वर्षों में कई बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं। व्यापारी और आम जनता सुरक्षित नहीं रह गई है। ऐसे तो व्यापारी अपना कारोबार करना भी बंद कर दें।
खास बातें:
टीपीनगर क्षेत्र में पहले भी हो चुकीं लूट और हत्या की वारदात
नौ दिन में शहर में लूट के बाद हत्या की दूसरी बड़ी घटना