फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गेस्ट हाउस में देह व्यापार का भंडाफोड़

गेस्ट हाउस में देह व्यापार का भंडाफोड़

Sun, 25 Mar 2018 02:28 AM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
गेस्ट हाउस में देह व्यापार का भंडाफोड़
मोदीपुरम/दौराला। हाइवे स्थित आशीर्वाद गेस्ट हाउस में काफी समय से चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने शनिवार को छापा मारकर भंडाफोड़ कर दिया। सीओ के अनुसार यह गेस्ट हाउस एक इंस्पेक्टर का बताया गया। गेस्ट हाउस की संचालिका और मैनेजर समेत तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। मौके से पकड़ी गई किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

सीओ दौराला पंकज कुमार सिंह के अनुसार आशीर्वाद गेस्ट हाउस काफी समय से देह व्यापार को लेकर चर्चा में था। पल्लवपुरम निवासी कल्पना उर्फ गुड्डी चौधरी ने इस गेस्ट हाउस को किराए पर ले रखा था। शनिवार को इंस्पेक्टर दौराला और एएचटीयू की इंस्पेक्टर साजिदा मतीन के साथ गेस्ट हाउस पर छापा मारा गया। गेस्ट हाउस के कमरों और रिकॉर्ड को चेक किया गया। यहां सीसीटीवी कैमरे खराब मिले। रिकॉर्ड भी आधा अधूरा था।
विज्ञापन

वहीं, अफरातफरी के दौरान मौके से तीन युवक और एक युवती फरार हो गई। जबकि एक युगल आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा गया। आरोपी युवक सरधना निवासी अकबर पुत्र शकील, गेस्ट हाउस संचालिका पल्लवपुरम फेज-दो पी पॉकेट निवासी कल्पना उर्फ गुड्डी चौधरी और गेस्ट हाउस के मैनेजर अभिषेक पुत्र सत्यप्रकाश पल्लवपुरम फेज दो पी पॉकेट के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम और पास्को एक्ट में केस दर्ज गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर का कर रहे पता
पुलिस के अनुसार गेस्ट हाउस के बाहर यूपी पुलिस के एक इंस्पेक्टर का बोर्ड लगाकर देह व्यापार किया जा रहा था। कई बार पुलिस ने यहां छापा मारने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। सीओ दौराला ने आला अधिकारियों को अवगत कराने के बाद छापा मारा।

मुकदमा दर्ज, जेल जाएंगे
सीओ दौराला पंकज कुमार सिंह के अनुसार गेस्ट हाउस से एक युगल आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया है। कुछ आपत्तिजनक वस्तु भी मिली हैं। फरार युवकों की तलाश की जा रही है। गेस्ट हाउस किस इंस्पेक्टर का है, इसकी भी जांच की जाएगी। गेस्ट हाउस संचालिका, मैनेजर और युवक को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed