फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   इनामी हिस्ट्रीशीटर हाजी गल्ला गिरफ्तार, जेल गया

इनामी हिस्ट्रीशीटर हाजी गल्ला गिरफ्तार, जेल गया

Fri, 16 Mar 2018 01:52 AM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
इनामी हिस्ट्रीशीटर हाजी गल्ला गिरफ्तार, जेल गया
इनामी हिस्ट्रीशीटर हाजी गल्ला गिरफ्तार, जेल गया
विज्ञापन

मेरठ। एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश का वाहन माफिया हिस्ट्रीशीटर हाजी गल्ला बृहस्पतिवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पटेल नगर के अजय हत्याकांड में 25 हजार का इनामी गल्ला सरेंडर करने पहुंचा था, जहां एएसपी कैंट सतपाल सिंह ने चेकिंग के दौरान उसे गिरफ्तार कराकर सिविल लाइन थाने भिजवा दिया। गल्ला ने बीमारी का बहाना बनाकर सेटिंग से अस्पताल में भर्ती होने की कोशिश की। लेकिन पुलिस गल्ला को कोर्ट लेकर पहुंच गई।
शिवपुरम, टीपी नगर निवासी अजय की बीती 27 फरवरी को देहली गेट थाना क्षेत्र के पटेल नगर में गोली लगने से मौत हो गई थी। अजय ने पीर तिराहा पर लगे जाम से बचने के लिए पटेल नगर की तरफ बाइक मोड़ी थी, जहां असलहों से लैस हाजी गल्ला का पुत्र शादाब अपने साथ दरोगा के बेटे और साथियों को लेकर झगड़ा करने पहुंचा था। इस दौरान शादाब पक्ष की तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग में बेकसूर राहगीर अजय को गोली लगी थी। हत्या के इस केस में शादाब समेत छह आरोपी जेल जा चुके हैं। जबकि हाजी गल्ला को भी हत्या की साजिश रचने का आरोपी बनाया गया था। गल्ला के घर पुलिस फोर्स ने दबिश दी थी तो वह फरार हो गया था। एसएसपी मंजिल सैनी ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

नहीं चली गल्ला की अर्जी
आरोपी हाजी गल्ला को गिरफ्तारी के बाद स्पेशल जज एससी/एसटी एक्ट पीयूष शर्मा की अदालत में पेश किया गया। जहां से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस ने इस दौरान बताया कि हाजी गल्ला के खिलाफ देहली गेट थाने में अजय हत्याकांड में षड्यंत्र रचने का केस दर्ज है। राहगीर अजय को जिस पिस्टल से गोली लगना बताया गया, वह शादाब के पास थी, जो हाजी गल्ला की होनी बतायी गयी थी। अदालत में आरोपी हाजी गल्ला की तरफ से अर्जी दी गयी कि वह बीमार है इसलिए उसे अस्पताल में भेजा जाए। अदालत ने हाजी गल्ला को न्यायिक हिरासत में लेते हुए जेल भेजने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों के कमेले का माफिया है गल्ला
एसपी सिटी ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि हाजी गल्ला पर दो दर्जन से ज्यादा मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। उसकी थाना सदर बाजार पर हिस्ट्रीशीट खुली हुई है। सदर बाजार थाना क्षेत्र के सोतीगंज में हाजी गल्ला के कई गोदाम हैं, जहां एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से चोरी और लूटे गए वाहन काटे जाते हैं। गल्ला के जेल जाने के बाद पुलिस अफसरों का कहना है कि वाहन चोरी पर भी अंकुश लगेगा। गल्ला के गोदाम से पहले भी दिल्ली और अन्य स्थानों से चोरी और लूट के वाहन अधकटी हालत में पुलिस बरामद कर चुकी है।


खास बातें:
पटेल नगर के अजय हत्याकांड में है साजिश रचने का आरोपी
25 हजार का इनाम था, बेटा शादाब समेत जेल जा चुके छह आरोपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed