फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अर्जुन ‘गुंडा टैक्स’ वसूलता रहा, सोती रही पुलिस

अर्जुन ‘गुंडा टैक्स’ वसूलता रहा, सोती रही पुलिस

Fri, 02 Mar 2018 02:08 AM IST
Updated Fri, 02 Mar 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
अर्जुन ‘गुंडा टैक्स’ वसूलता रहा, सोती रही पुलिस
मेरठ। शास्त्रीनगर में कुख्यात अर्जुन राणा उर्फ गुर्जर की खुलेआम गुंडई चल रही थी। जिस व्यापारी से चाहा उसी से गुंडा टैक्स वसूल लिया। कई लोगों ने शिकायत की बात कही तो अर्जुन ने उन्हें धमकी दी कि सत्ता में उसकी पकड़ है। इसके अलावा तुम्हारे पास कोई दूसरा रास्ता नहीं है। बड़ा सवाल है कि इतना सब कुछ चलने की कोई जानकारी क्या पुलिस को नहीं है। जबकि अर्जुन के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे हैं। बीट कांस्टेबल से लेकर दरोगा और एसओ क्यों खामोश बैठे रहे।
विज्ञापन

दरोगा ब्रजपाल की पत्नी सुमन व बेटे कविंद्र पर कुख्यात अर्जुन राणा ने सिर्फ 500 रुपये न देने पर गोलियां बरसा दीं, जिसमें महिला की मौत हो गई। अर्जुन ने होली के त्योहार पर खून बहाकर एक परिवार को जिंदगी भर का गम दे दिया। वारदात के बाद पुलिस अधिकारियों ने कुख्यात का रिकॉर्ड खंगाला तो जानकारी हुई कि उसके खिलाफ कई मुकदमे हैं।
विज्ञापन

तीन बार जा चुका जेल
शास्त्रीनगर के लोगों से पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि अर्जुन तीन बार जेल जा चुका है। जेल से छूटने पर शास्त्रीनगर में उसका गुंडाराज चल रहा था। वह कई व्यापारियों से गुंडा टैक्स वसूल चुका है। लेकिन किसी ने लिखित में शिकायत नहीं की। लोगों की मानें तो नौचंदी थाना पुलिस को अर्जुन की तमाम जानकारी थी। बावजूद कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता का करीबी बताया
कुख्यात अर्जुन एक भाजपा नेता का करीबी बताया गया है। उसी के नाम से वह गुंडागर्दी करता है। शायद यही वजह है कि पुलिस भी उसके खिलाफ कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। दरोगा की पत्नी सुमन की हत्या के बाद शायद अब पुलिस जागेगी। एसपी सिटी ने दावा किया है कि अर्जुन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। गुंडा टैक्स वसूलने की शिकायत मिली है। उसके खिलाफ और भी केस दर्ज करेंगे।
खास बातें:
- पैसा न देने पर दर्जनों लोगों को दे चुका था धमकी
- जानकारी होने पर भी खामोश बैठी रही थी पुलिस
- कुख्यात अर्जुन राणा ने होली के त्योहार पर बहाया खून
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed