फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दहेज उत्पीड़न में विवाहित की हत्या का आरोप, शव को पीएम के लिए भेजा

दहेज उत्पीड़न में विवाहित की हत्या का आरोप, शव को पीएम के लिए भेजा

Wed, 07 Feb 2018 02:08 AM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न में विवाहित की हत्या का आरोप, शव को पीएम के लिए भेजा
कंकरखेड़ा (मेरठ)। बागपत के गांव किरठल निवासी प्रीति पुत्री रामनाथ सिंह की शादी एक साल पूर्व कंकरखेड़ा के कासमपुर निवासी धर्मेश कुमार पुत्र राम प्रसाद से हुई थी। विवाहिता के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे। सोमवार को प्रीति ने फोन करके अपनी मां को बताया था कि उसका पति व सास उसके साथ मारपीट कर दो लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। मंगलवार को धर्मेश ने फोन कर बताया कि उनकी बेटी प्रीति की बीमारी के कारण मौत हो गई। इस पर वे कंकरखेड़ा पहुंचे। वहां प्रीति का शव देखकर लग रहा था कि उसको जहर देकर मारा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाया। वहीं विवाहिता के परिजनों ने पति व सास पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर महिला के पति धर्मेश व सास संतोष के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। धर्मेश को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि सास अभी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed