फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शहर में महिलाओं से तीन जगह लूटपाट

शहर में महिलाओं से तीन जगह लूटपाट

Wed, 26 Jul 2017 01:26 AM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
शहर में महिलाओं से तीन जगह लूटपाट
मेरठ। बाइक सवार लुटेरों ने मंगलवार को तीन जगह महिलाओं से लूटपाट को अंजाम दे डाला। बदमाशों की तलाश में पुलिस का चेकिंग अभियान फेल साबित हुआ। एसएसपी ने वारदातों पर नाराजगी जताते हुए थानेदारों से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

कैंट में बैग लूटा
शाहपीर गेट कोतवाली निवासी रुखसार पुत्री फरमान सुबह करीब 10 बजे सहेली के साथ रुड़की रोड से रिक्शा से लौट रही थी। कैंट स्थित सोफिया गर्ल्स स्कूल के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने रुखसार से पर्स लूट लिया। जिसमें 25 हजार रुपये, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड समेत अन्य सामान था। मौके पर पहुंची सदर पुलिस ने पीड़िता को टरकाना चाहा। लेकिन हंगामा होने पर इंस्पेक्टर सदर ने दोनों युवतियों को थाने बुलाकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

चाणक्यपुरी में पर्स ले गए
मेडिकल थानाक्षेत्र की चाणक्यपुरी में दोपहर को स्कूटी सवार दो बदमाशों ने रश्मि पत्नी अभिषेक से पर्स लूट लिया। छीनाझपटी में महिला गिरकर चोटिल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रिपोर्ट लिखने में आनाकानी की तो लोगों ने हंगामा कर दिया। एसओ मेडिकल के अनुसार केस दर्ज कर लिया है। लुटेरों की तलाश की गई थी, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागपत रोड पर शिक्षिका से लूट
मलियाना पुल के पास दोपहर बाइक पर जा रही शिक्षिका अनीता पत्नी हरपाल सिंह निवासी मलियाना से बाइक सवार दो बदमाश बैग लूटकर ले गए। अनीता पति के साथ स्कूल से लौट रही थी। बैग में दो हजार रुपये और घर की चाबियां थी। टीपीनगर पुलिस ने शिक्षिका से मौके पर तहरीर लिखवाकर भेज दिया।
- एसएसपी ने किया थानेदारों से जवाब तलब
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed