फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   चोरों के खिलाफ दिखाई बहादुरी, पीछा करके घर में घुसकर दबोचा

चोरों के खिलाफ दिखाई बहादुरी, पीछा करके घर में घुसकर दबोचा

Mon, 17 Jul 2017 04:58 PM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 04:58 PM IST
विज्ञापन
चोरों के खिलाफ दिखाई बहादुरी, पीछा करके घर में घुसकर दबोचा
बहादुरी : दौड़ाकर दबोचे दो चोर, एक भागा
विज्ञापन

नगर के दयापुरी मोहल्ले के एक घर में घुसे तीन चोरों में से दो को गृहस्वामी और उसके बेटे ने लोगों की मदद से दबोच लिया। उनका एक साथी भाग गया। चोरों के पकड़े जाने से 10 जुलाई को ब्रह्मपुरी में दो घरों में हुई चोरी का खुलासा हुआ। पीड़ितों चोरी हुए माल की बरामदगी के लिए रविवार को थाने पर हंगामा भी किया।

दयापुरी निवासी रमेश के घर में सुबह पांच बजे चोर घुस आए। आहट पाकर गृहस्वामी रमेश पुत्र मुंशीराम की आंख खुल गई। उसने एक चोर रवि पुत्र राजू को पहचान लिया। रमेश ने बेटे बादल के साथ भाग रहे रवि का उसके घर तक पीछा किया और पकड़ लिया।
विज्ञापन


रवि के बताने पर कालोनी वालों ने उसके साथी राजेश उर्फ टायसन को भी दबोचकर पुलिस को सौंप दिया। रवि और उसके साथी ने पुलिस को बताया कि एक व्यक्ति उनके साथ में और था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे तीनों मिलकर चोरी की आधा दर्जन वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। 10 जुलाई को उन्होंने एक ही रात में बृह्मपुरी निवासी ब्रजभूषण और जयभगवान के घरों में लाखों की चोरी की थी। उधर, चोरों के पकड़े जाने की खबर मिलते ही पीड़ितों ने अपना सामान बरामद किए जाने की मांग कर थाने में हंगामा किया।


मोदीनगर। कोतवाली क्षेत्र में तिबड़ा रोड पर शिक्षिका से छेड़छाड़ कर रहे युवक को लोगों ने धुन दिया। उस समय शिक्षिका डेयरी पर दूध लेने के लिए थी। मौके पर पहुंचे शिक्षिका के परिजनों ने युवक को थाने ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed